ग्वालियर दिनांक 16.10.2026। दिनांक 16.10.2026 को ग्राम करौरा स्थित सिद्ध बाबा/दाँगी बाबा मंदिर पर थाना भितरवार पुलिस को एक शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा और निरीक्षण कर जॉच की गई तो उक्त शव की पहचान नारायण जाटव निवासी ग्राम भौरी, थाना चीनौर, जिला ग्वालियर के भाई दीपू उर्फ दीपक उर्फ कालू जाटव उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मृतक के भाई को सूचना देकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका भाई दीपू अपने मित्र ओमप्रकाश उर्फ रंगीला जाटव के साथ मजदूरी एवं कारीगरी का काम करता था। करीब दो दिन पूर्व दोनों ग्राम करौरा स्थित सिद्ध बाबा/दाँगी बाबा मंदिर पर काम करने आए थे और कभी वह लोग रात में मंदिर परिसर में ही सो जाते थे। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना भितरवार में अप0क्र0- 414/26 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त हत्या का प्रकरण संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर को थाना भितरवार पुलिस टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को शीध्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भितरवार निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा पुलिस की टीम को उक्त प्रकरण के वांछित संदेही आरोपी ओमप्रकाश उर्फ रंगीला जाटव की धरपकड़ हेतु लगाया गया।

दौरान विवेचना थाना भितरवार पुलिस द्वारा आज दिनांक 16.10.2026 को मुखबिर सूचना पर से उक्त प्रकरण में संदेही युवक ओमप्रकाश उर्फ रंगीला जाटव को न्यायालय के पास भितरवार से पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदेही से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा मजदूरी के रूपये के लेन देन को लेकर विवाद होने पर हत्या करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस द्वारा आरोपी को थाना भितरवार के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:- ओमप्रकाश उर्फ रंगीला जाटव पुत्र स्व0 नत्थाराम जाटव निवासी चक पथियापुरा चीनौर जिला ग्वालियर।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content