🔴 वारंटी के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा चेक बाउंस व मारपीट के प्रकरणों में 04 स्थाई वारंट जारी किए थे।
ग्वालियर दिनांक 27.10.2026। ग्वालियर जिले में फरार आरोपियों तथा स्थाई वारंटियों की धरपकड हेतु अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 26.10.2026 को थाना मुरार पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि फरार स्थाई वारंटी दामोदर सिंह किरार उर्फ दामो फौजी सेंट पॉल स्कूल के पास घूम रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री जयराज कुबेर,(रापुसे) द्वारा थाना मुरार पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक गोविंद बल्लभ बगोली के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो सेंट पॉल स्कूल के पास मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम दामोदर सिंह किरार उर्फ दामो फौजी पुत्र केशव सिंह उम्र 45 साल निवासी ग्राम खुरैरी बड़ागाँव ग्वालियर का होना बताया।
उक्त वारंटी के खिलाफ माननीय न्यायालय के प्रक0क्र0 757/21, 2136/22, 1708/18 धारा 138 एन.आई.एक्ट तथा प्रक0क्र0 2995/20 धारा 323,294,506 भादवि में स्थाई वारंट जारी होने से उक्त आरोपी को मुरार पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
स्थाई वारंटी- दामोदर सिंह किरार उर्फ दामो फौजी पुत्र केशव सिंह उम्र 45 साल निवासी ग्राम खुरैरी बड़ागाँव ग्वालियर।





