ग्वालियर दिनांक 08.09.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 06.09.2026 को रात्रि में फरियादी लवयान्शु गुर्जर अपने दोस्त अजय गुर्जर एवं पिन्टू गुर्जर के साथ तिघरा रोड स्थित साहिबा की बगिया के सामने खड़ा था। इसी दौरान अजय गुर्जर का सिगरेट की पुड़िया लेने की बात को लेकर राजीव कलार से विवाद हो गया। विवाद के बाद राजीव कलार, मोनू कलार, शिवम सैन, योगेश कलार एवं आसिक खान ने लवयान्शु गुर्जर के साथ डण्डों एवं लात-घूंसों से मारपीट की। इसी दौरान आरोपी शिवम सैन ने पिस्टल निकालकर जान से मारने की नीयत से फरियादी पर गोली चला दी, जो उसके पेट के बाईं ओर लगी और अंदर फंस गई। घायल लवयान्शु को उसके साथी पिन्टू गुर्जर एवं अजय गुर्जर द्वारा उपचार हेतु ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां से परिजनों द्वारा उसे एप्पल अस्पताल ग्वालियर में भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचकर घायल फरियादी के कथन के आधार पर थाना जनकगंज में आरोपी शिवम सैन, राजीव कलार, योगेश कलार, मोनू कलार एवं आसिक खान, निवासीगण गोलपहाड़िया ग्वालियर के विरुद्ध अप0क्र0- 269/26 धारा 109(1),115(2),190,191(2), 191(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) को थाना जनकगंज पुलिस की टीम बनाकर उक्त प्रकरण के वांछित आरोपियों को शीध्र गिरफ्तार कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक अतुल सिंह सोलंकी द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना थाना जनकगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 08.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर से उक्त प्रकरण में वांछित तीन आरोपियों को बहोड़ापुर एवं तिघरा रोड़ शिवनगर के आसपास से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होने अपने नाम (1) राजीव जायसवाल उर्फ राजू कलार पुत्र हेमन्त जायसवाल उम्र 45 साल निवासी साहिवा की बगिया तिघरा रोड गोलपहाडिया लश्कर ग्वालियर, (2) मोनू उर्फ महेन्द्र जयसवाल पुत्र दिनेश जयसवाल उम्र 39 साल निवासी शिव नगर तिघरा रोड़ गोलपहाड़िया लश्कर ग्वालियर, (3) आशिक खॉन पुत्र कमरूद्वीन उर्फ पप्पू खॉन उम्र 25 साल निवासी शिव नगर तिघरा रोड गोलपहाडिया लश्कर ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये तीनों आरोपियों से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने अन्य दो और साथियों के साथ मिलकर उक्त अपराध कारित करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को थाना जनकगंज के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया। थाना जनकगंज पुलिस द्वारा शेष फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

keyboard_arrow_up
Skip to content