ग्वालियर दिनांक 14.09.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा विभिन्न लंबित प्रकरणों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ0 शिवेश सिंह बधेल द्वारा थाना उटीला पुलिस की टीम को अप0क्र0- 76/26 धारा 304(2) बीएनएस के प्रकरण में वांछित आरोपियों की पतारसी कर पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उटीला उनि0 नरेन्द्र सिसोदिया के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम को तकनीकी सहायता व मुखबिर सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त प्रकरण के आरोपीगण भिंड में है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने गोहद भिंड से थाना उटीला के अपराध सदर में चार संदेहियों को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में उन्होने अपने नाम (1) बॉबी जाटव पुत्र लालसिंह जाटव उम्र 18 साल निवासी व्यास स्कूल के पास गोहद भिंड, (2) ओमकार पुत्र किशनलाल माहौर उम्र 19 साल निवासी गोहद भिंड तथा शेष दोनों संदेही नाबालिग (विधिविरूद्ध बालक) होना पाये गये। पकड़े गये चारों संदेहियों से उक्त अपराध के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने एक अन्य साथी कौशल गुर्जर के साथ मिलकर अपराध कारित करना स्वीकार किया। पकड़े गये दोनों आरापियों व दोनों विधिविरूद्ध बालकों की निशादेही पर एक लैदर का बैग विधिवत जप्त किया गया। जिस पर से पुलिस द्वारा थाना उटीला के अपराध सदर में दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर शेष दोनों विधिविरूद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया गया। थाना उटीला पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों का पीआर लिया जाकर पूछताछ कर शेष मशरूका व उनके अन्य साथी की तलाश की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-फरियादी राजीव यादव निवासी ग्राम सौंसा, जिला ग्वालियर ने थाना उटीला में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 24.08.2026 को रात में वह अपनी मोटरसाईकिल से मुरार से अपने घर ग्राम सौंसा आ रहा था, जैसे ही मैं मुरार-बेहट रोड पर मुंडे बाबा से आगे लंगड़ा बाबा के मंदिर के पहले मोड़ पर पहुंचा तभी सामने से एक ग्रे रंग की कार आई जिससे तीन से चार अज्ञात व्यक्ति मुँह बांधकर उतरे जिसमे से एक व्यक्ति ने मेरा हैंडबैग झपटा और अपनी चार पहिया गाड़ी में बैठकर मुरार हाईवे की तरफ भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना उटीला में अप0क्र0-76/26 धारा 304(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जप्त मशरूकाः- एक लैदर का बैग।





