ग्वालियर। 28.03.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी संभाजी राव अवाड निवासी आवाड सहाब का बाडा कम्पू ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 26.03.2026 को उसने पिछाडी ड्योढी टंकी के पास एक कार टोयटा कौरोला सिल्वर कलर की देखी जिस पर मेरी गाडी की नम्बर प्लेट एमपी07-सीसी-6372 लगी थी। मैने जाकर देखा तो उक्त कार मेरी कार टोयटा कौराला मॉडल 2011 के जैसी ही थी। उस कार की विन्ड शील्ड पर थर्ड लायसेंश प्लेट का स्टीकर लगा था जिस पर रजिस्ट्रेशन क्र0 डीएल4-सीएनई-7751 लिखा था। मैने ऑनलाईन सर्च किया तो उक्त नम्बर हिमांशु पुत्र स्व. दर्शन कांचीपुर ईस्ट दिल्ली के नाम से रजिस्टर्ड निकला जिसके मोबाईल नम्बर पर बात की तो उसने कार बल्देव अग्रवाल निवासी सराफा दानाओली ग्वालियर को बेचना बताया। उक्त व्यक्ति बल्देव अग्रवाल व्दारा मेरी कार की नम्बर प्लेट की कूट रचना कर छल व बेईमानी पूर्वक अपनी टोयटा कौरोला कार पर लगाकर उपयोग कर रहा है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली में अप0क्र0- 37/26 धारा 318(4),336(3) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर को थाना कोतवाली पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा* के द्वारा थाना कोतवाली पुलिस की की टीम को उक्त प्रकरण में आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना आज दिनांक 28.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश कर उसे सराफा से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम बल्देव अग्रवाल पुत्र स्व. श्री रामजीदास अग्रवाल उम्र 48 वर्ष निवासी नया सराफा दानाओली लश्कर ग्वालियर बताया। पकड़े गये आरोपी निशादेही पर पिछाडी डियोढी राठौर धर्मशाला के पास से अपराध सदर में प्रयुक्त कार सिल्वर कलर की टोयटा कौरोला कार को जप्त किया गया। जिस पर फरियादी की कार क्र. एमपी07-सीसी-6372 की रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट लगी हुई मिली। उक्त कार पर प्रदूषण की एक नम्बर चिट चिपकी हुई थी जिस पर डीएल4-सीएनई-7751 लिखा हुआ था। आरोपी बल्देव अग्रवाल व्दारा फरियादी कार की नम्बर प्लेट की कूटरचना कर बेईमानी पूर्वक छल कर अपनी कार में लगा रखी थी। जिस पर से पुलिस टीम आरोपी को थाना कोतवाली के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया।
जप्त वाहनः- फर्जी नम्बर प्लेट लगी सिल्वर कलर की टोयटा कौरोला कार की जप्त।





