ग्वालियर। 21.05.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य / यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल (भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
घटना का संक्षिप्त विवरण: फरियादी जितेन्द्र (परिवर्तित नाम) निवासी घासमण्डी ग्वालियर ने थाना ग्वालियर पर रिपोर्ट लेख कराई कि मेरी चचेरी बहन सुनीता (परिवर्तित नाम) उम्र लगभग 15 साल की कुछ दिनों पहले मेरे घर रहने के लिये आई थी। आज दिनांक 21.05.2026 को दोपहर लगभग 02 बजे वह घर के पास मेडीकल स्टोर से दवाई लेने की बोलकर गई थी। वह काफी देर तक वापस नही आई तो उसकी तलाश की लेकिन वह नही मिली। उसके बाद मौहल्ले में लगे हुए कैमरे चेक किये तो पता चला कि कोई अज्ञात मोटर साइकिन सवार दो लड़के मेरी चचेरी बहन को बहला फुसलाकर ले गये है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना ग्वालियर में अप०क0 237/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त नाबालिग बालिका के अपहृत होने की सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकरियों के निर्देश पर सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्ण पाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालिका की सकुशल दस्तयाबी हेतु लगाया गया। थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृत बालिका की आसपास के क्षेत्र में तलाश की जाकर संदेहियों से पूछताछ की गई और तकनीकी सेल एवं मुखबिर तंत्र के सकिय किया गया।
दौराने विवेचना थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा सूचना सूचना के महज 01 घंटे के भीतर उक्त अपहृत नाबालिग बालिका को थाना ग्वालियर क्षेत्र में किला गेट के पास से सकुशल दस्तयाब किया गया। अपहृत नाबालिग बालिका से पूछताछ उपरान्त उक्त प्रकरण के दोनों मोटर साइकिल सवार सदिग्ध युवकों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।





