ग्वालियर। 12.06.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुमशुदा नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*:- फरियादी सुरेश आदिवासी(परिवर्तित नाम) निवासी मोहना जिला ग्वालियर ने दिनांक 10.06.2026 को थाना पर रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 09.06.26 को रात्री के समय उसकी बड़ी लड़की रेशमा(परिवर्तित नाम) उम्र करीब 13 साल जो अपनी दादी के साथ सो रही थी, वह कहीं चली गई। अपनी लड़की रेशमा(परिवर्तित नाम) को घर व आसपास ढूंढा कोई पता नही चला मुझे संदेह है की कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी लड़की बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना मोहना पर अपराध क्र. 63/2026 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी घाटीगांव श्री शैलेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहना निरी. विनय सिंह तोमर के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस की टीम को उक्त प्रकरण की अपहृता की दस्तयाबी हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा रिश्तेदारों एवं संदेहियों से पूछताछ की गई एवं उक्त अपहृता की पतारसी हेतु तकनीकी सेल एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।
दौराने विवेचना थाना मोहना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 11.06.2026 को अपहृता रेशमा(परिवर्तित नाम) उम्र करीब 13 साल को महज 24 घंटे से भी कम समय में तलाश कर दस्तयाब किया गया है, अपहृता से पूछताछ कर कथन लेख किए जाकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
उक्त बालिका के दस्तयाब होने की सूचना उसके परिजनों को दी गई तो उनके द्वारा थाना मोहना पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए मोहना पुलिस को बालिका को दस्तयाब करने के लिए धन्यवाद दिया।





