ग्वालियर, दिनांक 30/04/2026।
पुलिस मुख्यालय द्वारा दिनांक 26/04/2026 से 10/05/2026 तक चलाए जा रहे हेलमेट जागरूकता विशेष अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में आज एलन कोचिंग संस्थान में यातायात जागरूकता सेमीनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 300 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही। सेमीनार के दौरान छात्रों को यातायात नियमों के पालन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने, ओवर स्पीड से बचने, सीट बेल्ट का उपयोग करने एवं चौराहों पर रेड लाइट का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।
इसके साथ ही छात्रों को लघु फिल्म के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय समझाए गए। कार्यशाला के अंत में छात्र-छात्राओं की शंकाओं का समाधान भी किया गया।
इस दौरान थाना प्रभारी यातायात कम्पू श्री डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह तोमर, प्रभारी थाना यातायात मध्य झांसी रोड श्री धनंजय शर्मा, आरक्षक मुकेश बरैया एवं आरक्षक बल्ला खान उपस्थित रहे।





