ग्वालियर 21.05.2026 यातायात पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल म०प्र० के पत्र के पालन में वरिष्ट पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह, भापुसे एवं अति० पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल, भापुसे के निर्देशानुसार एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अजीत सिंह चौहान, के मार्गदर्शन में थाना यातायात गोला का मंदिर द्वारा यात्री बसों में सुरक्षा मानकों के शत् प्रतिशत सत्यापन एवं आपातकालीन HONDER निकास व्यवस्था के आभाव में कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करनें हेतु दिनांक 21.05.26 से 27.05.26 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है उक्त अभियान के तहत विना परमिट, विना फस्ट एड, विना अग्नि शमन यंत्र के पायी गई बर्सों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी यातायात गोला का मंदिर सूबेदार श्री अभिषेक रघुवंशी द्वारा थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चैकिंग पॉइंट लगाकर भिण्ड-ग्वालियर एवं ग्वालियर-मुरैना के बीच चलने वाली बसों की प्रभावी चैकिंग कराई गई। उक्त अभियान के तहत चैकिंग के दौरान पकड़ी गई बसों पर पुलिस द्वारा दिनांक 21.05.26 को बसों में पात्रता से अधिक सवारी, विना अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड किट न होने पर बसों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस गोला का मंदिर ग्वालियर द्वारा 25 बसों के चालान बनाये गये जिसमें 35,000 रूपये शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। तथा हिदायत दी गई कि बसों में उपरोक्त कमियों को तत्काल दुरूस्त करायें। बसों के विरूद्ध अभियान चलाकर उक्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।





