ग्वालियर। 29.05.2026। ग्वालियर पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भा. पु.से) एवं अति० पुलिस अधीक्षक शहर(मध्य / यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल (भा.पु.से), के निर्देशन पर ग्वालियर पुलिस द्वारा उप पुलिस अधीक्षक यातायात ग्वालियर श्री अजीत सिंह चौहान, सीएसपी ग्वालियर श्री के०पी० सिंह के मार्गदर्शन में हजीरा चौराहा से किलागेट चौराहा, किलागेट चौराहा से सेवानगर तक एवं किलागेट चौराहा से बाबा कपूर दरगाह तक अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आज दिनांक 29.05.2026 को उक्त स्थान पर अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही की गई। जिसमें थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक श्री प्रशांत शर्मा, थाना प्रभारी यातायात गोला का मंदिर सूबेदार श्री अभिषेक रघुवंशी मय बल, मदाखलित निरीक्षक श्री श्रीकांत सेन तथा नगर निगम के अधिकारी /हमराह कर्मचारियों उपस्थित रहे एवं अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्यवाही की गई। अतिक्रमण में हजीरा चौराहा से किलागेट चौराहा, किलागेट चौराहा से सेवानगर तक एवं किलागेट चौराहा से बाबा कपूर दरगाह तक रोड पर लगे फल, सब्जी के हाथ ठेला, दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर रखे सामान तथा रोड किनारे एवं फुटपाथ पर लगीं अस्थाई दुकानों, को हटाया गया।
सड़क पर नो-पार्किंग में खडे करीब 07 वाहनों (कार, ई-रिक्सा) पर चालानी कार्यवाही कर 3500 रूपये समन शुल्क बसूला गया। उपरोक्त स्थानों पर यातायात में वाधित अतिक्रमित स्थान को खाली कराया गया जिससे हजीरा चौराहा से किलागेट चौराहा के बीच एवं किलागेट से सेवानगर पार्क तक सब्जी, फल तथा फास्ट फूड आदि ठेलों का हटाकर यातायात को सुगम बनाया गया और किलागेट चौराहा से सराफा, बाबा कपूर की दरगाह तक दुकानों के आगे रखे सामान, फूलों की दुकानों को हटाया गया जिससे घासमंडी की ओर से आने वाला ट्रेफिक किलागेट चौराहे तक निर्वाध निकल सके और यातायात सुगमतापूर्वक संचालित हो।
keyboard_arrow_up
Skip to content