🔴 जुआरियों से कुल रकम 32,500/- रुपए नगद, 52 ताश के पत्तों की 01 गड्डी एवं 02 मोटर सायकिलों को जप्त किया।

ग्वालियर। 21.06.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में आज दिनांक 20.06.2026 को थाना सिरोल पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रातंर्गत रमौआ डेम के नीचे पहाड़ी क्षेत्र में झाड़ियों के बीच कुछ लोग पैसों से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व) डॉ0 श्री शिवेश सिंह बघेल द्वारा थाना सिरोल पुलिस को उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरोल निरीक्षक गोविंद बल्लभ बगौली के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर देखा तो तीन व्यक्ति ताश के पत्तों से नगद रुपयों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए दिखे, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चोरों तरफ से घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया तो जुआ खेल रहे व्यक्तियों में से एक व्यक्ति झाड़ियों की आड़ लेकर भाग गया तथा मौके से दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम वीरेन्द्र सिंह राजपूत पुत्र भागचन्द राजपूत उम्र 30 वर्ष निवासी बामौर खुर्द, जिला मुरैना तथा दूसरे ने रुपा जाटव उर्फ रुपसिंह पुत्र अमृतलाल जाटव उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बामौर खुर्द थाना बामौर जिला मुरैना बताया। भागे हुए व्यक्ति के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों व्यक्तियों ने उसका नाम महावीर गुर्जर निवासी सिरोल, जिला ग्वालियर होना बताया। उक्त लोग स्थान बदल बदल कर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते थे। जुआरियों का यह कृत्य धारा 13 पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से उनके कब्जे से कुल 32,500/- रुपये नगद, 52 ताश के पत्ते की एक गड्डी व दो हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी06-जेडजे-2909 एवं एमपी07-एएफ-2584 को विधिवत जप्त किया जाकर तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिरोल में अप0क्र0- 118/26 धारा 13 पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

जप्त मशरूका: कुल 32,500/- रुपये नगद, 52 ताश के पत्ते की एक गड्डी व दो हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी06-जेडजे-2909 एवं एमपी07-एएफ-2584 को जप्त किया।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content