ग्वालियर। 08.06.2026 । *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे* के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 07.06.2026 को रात्रि गश्त के दौरान थाना करहिया पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि गोलार घाटी रोड़ पर एक व्यक्ति हथियार लिए वारदात करने की नियत से खड़ा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से *अति० पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर* द्वारा थाना करहिया पुलिस टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार *प्रभारी एसडीओपी भितरवार श्री जितेन्द्र नगाइच* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी करहिया उनि० संजू सिंह यादव* के नेतृत्व में थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को गोलार घाटी रोड़ पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में पहले ने अपना नाम गोलू उर्फ परसोत्तम पुत्र मायाराम प्रजापति उम्र 23 साल निवासी ग्राम करहिया जिला ग्वालियर का होना बताया।
उक्त संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक देशी कट्टा खुरसा हुआ मिला, जिसे खोलकर चेक करने पर उसमें एक राउंड लगा हुआ मिला, जिसे निकालकर अलग किया गया। पकड़े गये व्यक्ति का यह कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से आरोपी के पास से एक देशी कट्टा व 01 जिंदा राउंड को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी के खिलाफ थाना करहिया में अप०क्र0- 49/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*जप्त हथियार:-* एक देशी कट्टा व 01 जिंदा राउंड जप्त किया।





