🔴 आरोपियों से चोरी गया किराने का सामान, 7070/- रूपये नगदी एवं घटना में प्रयुक्त ईको कार क्रमांक एम.पी. 07-जेड.एच-5315 जप्त किया गया।

ग्वालियर। 01.08.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में पुरानी लंवित चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर चोरों, नकबजनों की धरपकड़ हेतु कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक (मध्य) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरी0 मैना पटेल ने थाना बल की टीम को थाना मुरार के अप0क्र0-367/26 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस में हुई चोरी का खुलासा कर नकबजनों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम को दिनांक 31.07.2026 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि उक्त चोरी के प्रकरण में संदेही ईको वाहन लिए साँई सिटी लालटिपारा मुरार पर देखा गया है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रदीप कुशवाह पुत्र भारत कुशवाह उम्र 28 साल निवासी ग्राम मडरोली थाना मौ जिला भिण्ड हाल साँई सिटी महाराजपुरा ग्वालियर का होना बताया।

उक्त संदेही से उक्त चोरी के प्रकरण में गहनता से पूछताछ करने पर उसने बताया कि दिनांक 15.07.2026 की दरमियानी रात को जडेरूआ बंधा रोड पर दुकान से मैनें अपने दो अन्य साथी विशाल बघेल निवासी बहाँगीखुर्द थाना उटीला जिला ग्वालियर एवं पप्पू बघेल निवासी गोपालपुरा थाना पुरानीछावनी ग्वालियर के साथ खिडकी तोडकर दुकान के अन्दर से किराने का सामान व नगदी चोरी किया था। जिसको हमने आपस में बाँट लिया था। मेरे हिस्से में मिले सामान में से कुछ मैनें उपयोग कर लिया तथा शेष बचा सामान मेरी ईको गाडी में रखा है। पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त ईको कार क्रमांक एम.पी. 07-जेड.एच-5315 व उसमें रखा चोरी का किराने का सामान तथा 2810/ रूपये नगद विधिवत जप्त किया गया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी प्रदीप कुशवाह की निशादेही पर अपराध सदर के अन्य आरोपी विशाल बघेल की तलाश पुरानी छावनी एबी रोड पर की गई तो आरोपी विशाल बघेल उपस्थित मिला जिससे अपराध सदर के सम्बन्ध में पूछताछ की तो जुर्म करना स्वीकार किया। उक्त आरोपी ने अपने हिस्से में मिला सामान व नगदी अपने ग्राम बहाँगीखुर्द थाना उटीला में बने सूने मकान में छिपाकर रखना बताया। पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर ग्राम बहाँगीखुर्द थाना उटीला में सूने मकान से किराने का सामान व 4260/ रूपये नगद विधिवत जप्त किया जाकर पकड़े गये दोनों आरोपियों को थाना मुरार के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया। मुरार पुलिस द्वारा अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी बिजेन्द्र निवासी पदमपुर थाना मुरार ग्वालियर ने थाना मुरार में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 15.07.2026 को रात्रि में वह दुकान बन्द करके अपनी दुकान के सामने सो गया था। दिनांक 16.07.2026 को सुबह अपनी दुकान के अन्दर गया तो देखा कि मेरी दुकान का पीछे का रोशनदान टूटा पड़ा था। जब मैंने अपनी दुकान के सामान को चेक किया तो दुकान के गल्ले की पेटी जिसमें करीबन 30 हजार रुपये एवं दुकान का किराने का सामान कोई अज्ञात चोर मेरी दुकान का रोशनदान तोड़कर चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना मुरार में अप0क्र0- 367/26 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जप्त मशरूकाः-चोरी गया किराने का सामान, 7070/- रूपये नगदी एवं घटना में प्रयुक्त ईको कार क्रमांक एम.पी. 07-जेड.एच-5315 जप्त किया गया।

keyboard_arrow_up
Skip to content