ग्वालियर। दिनांक 12.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 11.09.2026 को थाना महाराजपुरा पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक पिट्ठू बैग व एक ट्रॉली बैग में अवैध मादक पदार्थ रखे हैं जो लक्ष्मणगढ पुल के पास आगरा झांसी हाईवे पर किसी का इंतजार कर रहे हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ. शिवेश सिंह बघेल द्वारा थाना प्रभारी महाराजपुरा को पुलिस की टीमें बनाकर उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुक्रम में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल के द्वारा चौकी प्रभारी बरेठा उनि0 रोहित सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो लक्ष्मणगढ पुल के पास बांके बिहारी धाम कॉलोनी के पास आगरा झांसी हाईवे पर मुखबिर सूचना के अनुसार दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखाई दिए जिसमे एक व्यक्ति के हाथ में ग्रे रंग का ट्रॉली बैग तथा दूसरे व्यक्ति के हाथ मंे मूंगिया ग्रीन रंग का पिठ्ठू बैग लिए खड़े दिखाई दिए जो पुलिस को आते देख भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये दोनों संदिग्धों से नाम व पता पूछने पर पहले ने अपना नाम रवि जोशी एवं दूसरे ने अनिल जोशी बताया।

पुलिस द्वारा पकड़े गये दोनों संदिग्ध व्यक्तियों के पास से मिले ट्राली बैग व पिठ्ठू बैग की तलाशी लेने पर उनमें डबल पारदर्शी पन्नीयों में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ पाया गया। जिसकी तौल कराने पर उसका कुल बजन 16.256 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 1,60,000 रुपए का होना पाया गया। पकड़े गये दोनों आरोपीगणों का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से आरोपियों के कब्जे से कुल 16.256 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 1,60,000 रुपए मय एक ट्रॉली बैग व एक पिठ्ठू बैग को विधिवत जप्त किया गया। उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना महाराजपुरा में अप0क्र0- 536/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पकड़े गये दोनों आरोपीगणों से अवैध गांजा के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपीगण:-
1. रवि जोशी पुत्र जगदीश जोशी उम्र 35 साल निवासी ग्राम महेबा थाना चन्देरा जिला टीकमगढ।
2. अनिल जोशी पुत्र रमेश जोशी उम्र 48 साल निवासी बड़ा बाजार थाना कोतवाली झांसी उ.प्र.।

जप्त मशरूका:- अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कुल 16.256 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 1,60,000 रुपए मय एक ट्रॉली बैग व एक पिठ्ठू बैग को किया जप्त।

keyboard_arrow_up
Skip to content