ग्वालियर। दिनांक 15.07.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो, अवैध शराब तथा अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक दिनांक 15.07.26 को रात में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि डबरा सिटी क्षेत्र के लक्ष्मी कॉलोनी में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध कच्ची शराब की पेटियां रखे हुए है, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा थाना प्रभारी डबरा सिटी को पुलिस की टीम बनाकर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरी. संजय शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम लक्ष्मी कॉलोनी पहुंची तो मुखबिर द्वारा बताए हुए एक मकान का गेट खुलवाया तो एक व्यक्ति गेट पर आया जिससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम देवेन्द्र परिहार पिता स्व. महेन्द्र परिहार उम्र 38 साल निवासी लक्ष्मी कॉलोनी डबरा का होना बताया। उक्त व्यक्ति के घर की तलाशी ली गई तो दो पेटी देशी प्लेन सफेद मदिरा, एक सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे में, एक हल्के बैगनी रंग के प्लास्टिक के कट्टे में, एक नीले रंग के पिठ्ठू बैग में देशी प्लेन मदिरा सफेद के क्वार्टर कुल 71 लीटर 560 मि.ली. शराब कुल कीमती करीब 28000/ रुपये की आरोपी के कब्जे से जप्त की गई।
उक्त शराब के रखने व बेचने के संबंध में आरोपी से लाइसेंस पूछा तो नहीं होना बताया आरोपी देवेन्द्र परिहार पिता स्व. महेन्द्र परिहार उम्र 38 साल निवासी लक्ष्मी कॉलोनी डबरा जिला ग्वालियर का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पाया जाने से थाना डबरा सिटी में अप0क्र0 376/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अवैध देशी शराब के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जप्त मशरूकाः- कुल 71 लीटर 560 मि.ली. देशी शराब कुल कीमती करीब 28000/ रुपये।





