ग्वालियर। दिनांक 05.07.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी संजू दोहरे निवासी आरामील हजीरा ने थाना हजीरा में रिपोर्ट लेख कराई कि वह आरती धाकड के साथ करीबन दो माह से रह रहा था। आरती धाकड पहले मेरे मामा के लड़के धर्मेन्द्र दोहरे के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहती थी। धर्मेन्द दोहरे आरती की मारपीट करता था तो आरती ने अपना कमरा बदल कर आरामील में ले लिया था मैं भी आरामील में अलग कमरा लेकर रहने लगा था। दिनांक 30.06.2026 की शाम को धर्मेन्द्र कमरा पता कर आरामील आ गया था रात भर धर्मेन्द्र आरती के साथ कमरे में रहा। सुबह मैं 05 बजे टमटम लेकर चलाने चला गया था जब मैं दिनांक 01.07.2026 को दोपहर में घर लौट कर आया तो घर का दरवाजा बंद था मैंने दरवाजा घटघटाया तो धर्मेन्द्र दोहरे बाहर निकलकर आया और उसने मुझसे कहा की आरती कपडे बदल रही है तो मैं बाहर ही रूक गया लेकिन धर्मेन्द्र वहां से निकल गया। जब मैंने अंदर जाकर देखा तो आरती जमीन पर वैशुद पड़ी थी मैंने तुरंत पडोस की आंटी को बुलाया उनके साथ अंदर जाकर आरती को हिला डुलाकर देखा तो उसकी सांसे नही चल रही थी तब पता चला कि आरती खत्म हो चुकी है। उक्त सूचना पर से थाना हजीरा पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच में लिया गया दौराने जांच मृतिका आरती धाकड के परिजनों के कथन लिये गये। पुलिस को मृतिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा परिजनों के कथन से ज्ञात हुआ कि धर्मेन्द्र दोहरे द्वारा मृतिका आरती धाकड को गला दबाकर मार दिया गया। प्रथम दृष्टिया पर से आरोपी धर्मेन्द्र दोहरे के खिलाफ थाना हजीरा में अप0क्र0- 195/26 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक डॉ0 श्री शिवेश सिंह बघेल को थाना हजीरा पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को शीघ्र पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना दिनांक 04.07.2026 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना मिली की उक्त आरोपी धर्मेन्द्र दोहरे तलवार वाले हनुमान मंदिर परिसर में देखा गया है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो तलवार वाले हनुमान मंदिर परिसर में धर्मेन्द्र दोहरे खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम धर्मेन्द्र दोहरे पुत्र मुन्ना लाल दोहरे निवासी ग्राम ऊमरी थाना ऊमरी जिला भिण्ड बताया। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसने आरती धाकड को गला दबाकर मारना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर मृतिका आरती का मोबाइल तलवार वाले हनुमान मंदिर के ग्राउण्ड मे झाडियों से विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी को थाना हजीरा के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया। थाना हजीरा पुलिस द्वारा आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

keyboard_arrow_up
Skip to content