🔴 उक्त प्रकरण में एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

ग्वालियर दिनांक 16.09.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार इनामी आरोपियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) ग्वालियर डॉ. शिवेश सिंह बघेल द्वारा थाना प्रभारी झॉसीरोड़ पुलिस को थाना के अप.क्र. 384/26 धारा 318(4) बीएनएस में वांछित शेष फरार इनामी आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी विश्वविद्यालय श्री रवि भदौरिया के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झॉसीरोड़ निरी0 शक्ति सिंह यादव के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण मंे वांछित फरार इनामी आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त प्रकरण में वांछित फरार इनामी आरोपी भागीरथ गोस्वामी नई दिल्ली में छिपा हुआ है। उक्त सूचना पर से पुलिस की एक टीम को दिल्ली रवाना किया गया।

पुलिस द्वारा तकनीकी सहायता के आधार पर नवीकरीम मुत्तानी डांडा नई दिल्ली से इनामी आरोपी भागीरथ गोस्वामी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपराध कारित करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस द्वारा आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर ग्वालियर लाया गया, जहॉ उसे थाना झॉसीरोड़ के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 02 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। उक्त प्रकरण में एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। एक आरोपी फरार है जिसकी थाना झॉसीरोड़ पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी कैलाश चन्द्र अग्रवाल निवासी सौगात अपार्टमेंट, गोविंदपुरी, ग्वालियर ने थाना झॉसीरोड़ में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 26.11.2025 को वह अपनी स्कूटी से 1,70,000 नगदी एवं दो सोने की पुस्तैनी अंगूठियां लेकर एसबीआई बैंक महाराजा बाड़ा जा रहे थे। रास्ते में थीम रोड कटोरा ताल स्थित छतरी गेट के सामने रुकने पर अज्ञात व्यक्तियों ने लॉटरी की दुकान का पता पूछने के बहाने उन्हें बातचीत में उलझाया तथा इनाम निकलने का झांसा देकर उनकी दोनों सोने की अंगूठियां अपने पास रखवा लीं। इसके बाद आरोपियों ने फरियादी की स्कूटी पर रखे कपड़े के बैग से 1,70,000 नगदी भी छलपूर्वक ले लिए। घटना के बाद आरोपीगण मोटरसाइकिलों से मौके से फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना झॉसीरोड़ में अप0क्र0-384/26 धारा 318(4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

गिरफ्तार इनामी आरोपी:- भागीरथ गोस्वामी पुत्र भरत नाथ गोस्वामी निवासी रूई की मंडी जोगीपाडा शाहगंज आगरा (उ0प्र0)।

keyboard_arrow_up
Skip to content