ग्वालियर। दिनांक 20.04.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 19.04.2026 को ग्वालियर पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक बदमाश हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए संजयनगर पुल के बगल से दरगाह के पास खड़ा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। उक्त सूचना पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) व अति0 पुलिस अधीक्षक (पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर को थाना हजीरा व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार व श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अपराध निरी0 अमित शर्मा व थाना प्रभारी हजीरा निरी0 जितेन्द्र सिंह तोमर के द्वारा थाना हजीरा व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम बनाकर पुलिस टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु लगाया गया।
पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो संजयनगर पुल के बगल से कॉल डिपो के पीछे दरगाह के पास मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति पेड के नीचे बैठा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसकी कमर में बांयी तरफ एक 315 बोर का कट्टा खुरसा मिला एवं एक जिन्दा राउन्ड 315 बोर का उसकी शर्ट की जैब से मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम सौरव पुत्र रामसेवक कडेरे उम्र 25 साल निवासी माधवीनगर गदाईपुरा ग्वालियर का होना बताया। आरोपी का यह कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा एवं एक जिन्दा राउन्ड को विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ थाना हजीरा में अप0क्र0-113/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त आरोपी पूर्व में भी गिरफ्तार हो चुका है।
जप्त हथियार :-एक 315 बोर का कट्टा व एक जिन्दा राउण्ड किया जप्त।





