ग्वालियर। 22.04.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह, भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुकम में अति० पुलिस अधीक्षक (पश्चिम / अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थानों को अवैध हथियार के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक अतुल सिंह सोलंकी के द्वारा थाना जनकगंज पुलिस की टीम को अवैध हथियार के खिलाफ कार्यवाही हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर कार्यवाही हेतु लगाया गया। दिनांक 21.04.2026 को थाना जनकगंज पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि गुप्तेश्वर मंदिर के आगे तिघरा रोड़ पर एक व्यक्ति बारदात करने की नियत से कमर में छुरा खुरसे हुए खड़ा है।
उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से पुलिस टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु भेजा गया। मुखबिर के बताये स्थान पर एक व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा और तलाशी ली तो उसकी कमर में एक लोहे का छुरा खुरसा मिला। उक्त व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम समीर खान उर्फ कल्लू पुत्र परवेज खान उम्र 21 साल निवासी बावन पायगा नई सड़क लश्कर जिला ग्वालियर का होना बताया। उक्त आरोपी का उक्त कृत्य धारा 25(2) आर्म्स एक्ट में दण्डनीय होने से उसके कब्जे से एक लोहे का छुरा विधिवत जप्त किया गया। उक्त आरोपी आपराधिक किस्म का होने तथा पूर्व का आपराधिक रिकॉर्ड होने से उसे गिरफ्तार किया जाकर थाना जनकगंज में आरोपी के खिलाफ अप०क० 96/26 धारा 25 (2) आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
जप्त हथियार :- एक लोहे की छुरी।





