ग्वालियर । 08.05.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह, भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुकम में अति० पुलिस अधीक्षक (पश्चिम / अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थानों को अवैध हथियार के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली मोहिनी वर्मा के द्वारा थाना कोतवाली पुलिस की टीम को अवैध हथियार के खिलाफ कार्यवाही हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर कार्यवाही हेतु लगाया गया। दिनांक 08.05. 26 को रात्रि गस्त के दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति गोरखी की पार्किंग में खड़ा हुआ है, उक्त सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया जहां पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान गोरखी पार्किंग महाराज बाड़ा पर एक संदिग्ध व्यक्ति गोरखी की पार्किंग में खड़ा दिखा जो पुलिस को आता देख भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस द्वारा घेरकर पकड़ा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम निखिल बाल्मीक पुत्र जीवन लाल बाल्मीक उम्र 24 साल निवासी हरिजन बस्ती गोल पहाडिया लश्कर ग्वालियर का होना बताया।
उक्त संदिग्ध की तलाशी ली तो दाहिने तरफ कमर में एक धारदार लोहे का छुरा कपड़े में लपटा खुरसे मिला, उक्त व्यक्ति का यह कृत्य धारा 25 (2) आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से मौके पर आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का छुरा जप्त किया गया और आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अप०क0 55/26 धारा 25 (2) आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पकड़ा गया आरोपी आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ पूर्व से 10 से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं।
जप्त हथियार: एक लोहे का छुरा।





