🔴 आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतूस किया जप्त।
🔴 आरोपी के खिलाफ पूर्व से थाना जनकगंज में 02 अपराध पंजीबद्ध हैं।
ग्वालियर। 27.04.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थानों को अवैध हथियार के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक अतुल सिंह सोलंकी के द्वारा थाना जनकगंज पुलिस की टीम को अवैध हथियार के खिलाफ कार्यवाही हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर कार्यवाही हेतु लगाया गया। आज दिनांक 27.04.2026 को थाना जनकगंज पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि तुलसी गार्डन गोलपहाडिया में एक व्यक्ति वारदात करने की नियत से अवैध हथियार लिए खड़ा है।
उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से पुलिस टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु भेजा गया। मुखबिर के बताये स्थान पर एक व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा और तलाशी ली तो उसकी कमर मंे एक 315 बोर का देशी कट्टा खुरसा मिला, जिसे खोलकर चेक किया तो उसमें एक जिंदा राउंड लगा हुआ मिला जिसे अलग किया गया।
उक्त व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रोहित शाक्य पुत्र हल्केराम शाक्य उम्र 23 साल निवासी कोलियो का मोहल्ला लक्ष्मीगंज थाना जनकगंज का होना बताया। उक्त आरोपी का उक्त कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट में दण्डनीय होने से उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतूस विधिवत जप्त किया गया। थाना जनकगंज में आरोपी के खिलाफ अप0क्र0 104/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त आरोपी के पूर्व का आपराधिक रिकॉर्ड की जॉच करने पर उसके खिलाफ थाना जनकगंज में पूर्व से 02 अपराध पंजीबद्ध होना पाये गये।
जप्त हथियार: एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतूस।





