आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिन्दा राउण्ड किया जप्त।
ग्वालियर। 21.10.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थानों को अवैध हथियार के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी माधौगंज उप निरी. दिव्या तिवारी के द्वारा थाना माधौगंज पुलिस की टीम को अवैध हथियार के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही हेतु लगाया गया। आज दिनांक 21.10.2026 को थाना माधौगंज पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि चिरवाई रोड़ हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति बारदात करने की नियत से अवैध हथियार लिये खड़ा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से पुलिस टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु भेजा गया।
पुलिस टीम को चिरवाई रोड़ हनुमान मंदिर के पास गुढा पर मुखबिर द्वारा बताए हुलिया का एक व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर छिपने की कोशिश करने लगा जिसे घेरकर पकड़ा और नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम चंदन जोशी पुत्र गोपाल प्रसाद जोशी उम्र 38 साल निवासी बीजासेन नगर नादरिया की माता के आगे गुढा थाना माधौगंज ग्वालियर का होना बताया।
संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसके पेंट में शर्ट के नीचे एक 315 बोर का देशी कट्टा खुरसा मिला व पेंट की दाहिनी जेब में एक जिंदा 315 बोर का राउण्ड मिला। आरोपी चंदन जोशी का कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का दण्डनीय होने से आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा एवं 315 बोर का एक जिन्दा राउण्ड विधिवत किया गया। आरोपी अवैध शस्त्र रखकर घूम रहा था जिससे कोई भी गंभीर घटना घटित कर सकता था इसलिए आरोपी को मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार किया जाकर थाना माधौगंज में अप0क्र0 278/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
जप्त हथियार: एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं 315 बोर का एक जिन्दा राउण्ड जप्त किया गया।





