🔴 आरोपियों से 04 अवैध हथियार, 46 जिंदा रांउड तथा एक सफेद रंग की बोलेरो कार कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 11 लाख रूपये का किया जप्त।
🔴 बहन के यहां हुये झगडे में बदला लेने के लिए आरोपीगण अवैध हथियार लेकर जा रहे थे।
ग्वालियर। 21.09.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में की जा रही कार्यवाही के दौरान दिनांक 20.09.2026 को थाना गिजोर्रा पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग सफेद रंग की बोलेरो कार से अवैध हथियार लेकर कोई वारदात करने की नियत से डबरा से निकलकर थाना गिजोर्रा के सामने से कुछ समय पश्चात निकलने वाले हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा थाना प्रभारी गिजोर्रा व थाना प्रभारी पिछोर को कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिजोर्रा उप निरी. उपेन्द्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में थाना गिजोर्रा व पिछोर पुलिस की टीम को थाना गिजोर्रा के सामने रोड़ पर वाहन चेकिंग हेतु लगाया गया। कुछ समय पश्चात गिजोर्रा गांव तरफ से एक सफेद रंग की बोलेरो कार आती हुई दिखी जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रोक लिया गया। बोलेरो कार में कुल 06 संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए मिले। पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम (1) सतीश पुत्र छुन्नालाल बघेल उम्र 27 साल निवासी ग्राम रमतला का पुरा थाना मौ जिला भिण्ड, (2) रवि उर्फ रविशंकर यादव पुत्र जनवेद सिंह यादव उम्र 39 साल निवासी ग्राम मरसैनी थाना अतरेटा जिला दतिया, (3) फकीरे कुशवाह पुत्र नारायण कुशवाह उम्र 30 साल निवासी ग्राम लोकनपुर थाना डीपार जिला दतिया (4) अनिकेत यादव पुत्र गुलाव सिंह यादव उम्र 26 साल निवासी बडी मरसैनी थाना अटरेटा जिला दतिया (5) राजेश यादव पुत्र कैलाश यादव उम्र 25 साल निवासी लोकनपुर थाना डीपार जिला दतिया (6) विनोद यादव पुत्र सिरनाम यादव उम्र 30 साल निवासी लोकनपुर थाना डीपार जिला दतिया का होना बताया।
पुलिस द्वारा बोलेरो कार की तलाशी लेने पर कार में ड्राइवर सीट के पीछे फ्लोर पर एक 12 बोर की सिंगल शोट एक नाली अबैध देशी निर्मित बन्दुक बिना नम्बर की, एक 315 बोर की सिंगल शोट एक नाली अबैध देशी निर्मित बन्दूक बिना नम्बर की, एक 315 बोर सिंगल शोट एक नाली अबैध देशी निर्मित बन्दूक बिना नम्बर की, एक 315 बोर का देशी कट्टा एव एक कारतूस का पट्टा (बिल्डोरिया) जिसमें 315 बोर के 21 जिन्दा राउण्ड लगे है व एक कारतूस का पट्टा (बिल्डोरिया) जिसमें 12 बोर के कुल 25 जिन्दा कारतूस रखे मिले।
उक्त हथियारों के संबध में बोलेरो में सवार सभी संदेहियो से लायसेंस व बैध कागजात मांगे तो उन्होने कोई कागजात न होना बताया। पकड़े गये सभी संदेहियों से उक्त हथियारों के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उन्होने ग्राम खडौआ में संदेही राजेश यादव की बहन के यहां हुये झगडा में बदला लेने एवं अपराध करने की नियत से भारी मात्रा में उक्त अवैध आर्म्स लेकर ग्राम खडौआ जाना बताया। पकड़े गये संदिग्धों का उक्त कृत्य धारा 25 (1-बी) (ए) आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपियों के कब्जे से 315 बोर की दो बंदूक, 12 बोर की एक बंदूक, 315 बोर का एक देशी कट्टा, 315 बोर के बिल्डोरिया में लगे 21 जिंदा राउंड, 12 बोर के बिल्डोरिया में लगे 25 जिंदा राउंड तथा एक सफेद रंग की बोलेरो कार एमपी07-जेडपी-5812 को विधिवज जप्त किया गया। पकड़े गये सभी आरोपियों के खिलाफ थाना गिजोर्रा में अप0क्र0-121/26 धारा 25 (1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपियों से अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
जप्त अवैध हथियार: 315 बोर की दो बंदूक, 12 बोर की एक बंदूक, 315 बोर का एक देशी कट्टा, 315 बोर के बिल्डोरिया में लगे 21 जिंदा राउंड, 12 बोर के बिल्डोरिया में लगे 25 जिंदा राउंड तथा एक सफेद रंग की बोलेरो कार एमपी07-जेडपी-5812 कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 11 लाख रूपये का जप्त किया गया।





