ग्वालियर। 14.07.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में की जा रही कार्यवाही के दौरान थाना थाटीपुर पुलिस को दिनांक 13.07.2026 को रात्रि गश्त के दौरान जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना थाटीपुर क्षेत्र के गोदाम बस्ती इलाके में खाली मैदान के किनारे रोड़ पर एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार संदिग्ध हालत में खड़ी है, जिसमें अवैध हथियार लिये बदमाश हो सकते हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा थाना थाटीपुर पुलिस की टीम से मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाटीपुर निरी0 विपेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा थाना थाटीपुर पुलिस की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो गोदाम बस्ती में खाली मैदान के किनारे रोड़ पर सफेद रंग की स्विफ्ट कार संदिग्ध हालत में दिखाई दी, जिसे चेक किया गया और वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रामू राठौर पुत्र नरेश राठौर उम्र 21 साल निवासी जग्गा चौराहे के पास अम्बाह जिला मुरैना हाल निवास नेहरू पार्क के पास थाटीपुर जिला ग्वालियर बताया।
पुलिस द्वारा कार को चेक करने पर डेश बोर्ड में एक 32 बोर की पिस्टल दिखी और तलाशी लेने पर ड्राइवर की सीट के नीचे एक 32 बोर का जिंदा राउण्ड मिला। उक्त व्यक्ति का यह कृत्य जुर्म धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से मौके पर उक्त एक 32 बोर की पिस्टल, 01 जिन्दा राउण्ड 32 बोर का विधिवत जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना थाटीपुर में अप0क्र0 229/26 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया जाकर अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जप्तशुदा अवैध हथियार: एक 32 बोर की पिस्टल मय एक जिंदा राउंड जप्त किया।





