ग्वालियर दिनांक 26.02.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरण :- फरियादिया कृपादेवी निवासी गौरा अपार्टमेन्ट बलवंत नगर ने थाना विश्वविद्यालय में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 13.03.2026 की सुबह वह अपने घर से बैंक के लिये पैदल जा रही थी, तभी एम.डी. सन्स स्टोर सिटी सेन्टर के सामने एक व्यक्ति मास्क लगाकर मोटरसाइकिल से आया और झपट्टा मारकर मेरे गले से सोने की चेन खींचकर भाग गया। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना विश्वविद्यालय में अप0क्र0- 68/26 धारा 304(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी प्रकार थाना मुरार में भी फरियादिया ने नीता कुशवाह निवासी न्यू गणेश कॉलोनी मुरार ने रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 20.03.2026 को सुबह वह अपने पति के साथ मन्दिर से घर के लिये जा रही थी जैसे ही शिवाय हॉस्पीटल से आगे गली में पहुंची तभी आगे से एक लड़का मुंह पर कपड़ा बांधे हुये मोटरसाइकिल से आया और मेरे गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर मोटरसाइकिल से भाग गया। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना मुरार में अप0क्र0-129/26 धारा 304(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटनाऐं संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) व अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) को थाना विश्वविद्यालय व थाना मुरार की संयुक्त टीम बनाकर उक्त प्रकरणों में वांछित आरोपियों की पतारसी कर उसे पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी विश्वविद्यालय श्रीमती हिना खान(रापुसे), सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना विश्वविद्यालय व मुरार पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम को उक्त प्रकरणों में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के लगभग तीन सैकड़ा सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये जाकर संदिग्ध को चिन्हित किया गया। सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपी की पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गये। आज दिनांक 26.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरणों में वांछित आरोपी गणेशपुरा चौराहा मुरार में खड़ा है। उक्त सूचना पर से पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया, जहॉ से पुलिस द्वारा उक्त संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम के.के उर्फ कृष्णकांत शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा उम्र 36 साल निवासी गणेशपुरा बड़ा गांव मुरार का होना बताया।
आरोपी से उक्त चेन स्नेचिंग की घटनाओं के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना मुरार एवं विश्वविद्यालय क्षेत्र में हुई उक्त दोनों घटनाऐं कारित करना बताया। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर छीनी गई दोनों सोने की चेन एवं घटना में प्रयुक्त एक प्लेटिना मोटर सायकिल, पहने हुए पकड़े, मूॅह बाधने में प्रयोग की गई साफी, पिठ्ठू बैग व मोबाइल को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया और आरोपी से शहर में हुई अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जप्त माल :- दो सोने की चेन तथा घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटर साइकिल को जप्त किया।





