ग्वालियर। 24.03.2026। जून माह 2025 में कोरोगेटेड बॉक्स बनाने की फैक्ट्री के मालिक के साथ क्रिप्टो ट्रेडिंग इन्वेस्टेमेन्ट के नाम पर 01 करोड़ 41 लाख रुपये की ठगी की गई थी। उक्त ठगी की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक (पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर को क्राइम ब्रांच ग्वालियर की सायबर क्राइम विंग से उक्त सायबर फ्रॉड में वांछित आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कर उन्हे पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशो के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा के द्वारा सायबर क्राइम प्रभारी निरी0 धर्मेन्द्र कुशवाह के नेतृत्व में सायबर क्राइम विंग की टीम को उक्त सायबर फ्रॉड में सम्मलित आरोपियों की पतारसी कर उन्हे पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा तकनीकी जानकारी के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त ठगी की राशि में से 05 लाख रुपये यश बैंक के एक खाते में एवं 09 लाख 30 हजार रुपये की राशि बैंक आँफ बडौदा के खाता में ट्रासफर हुई है। उक्त बैंक खातों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तो ज्ञात हुआ कि यश बैंक खाता जिला बडवानी निवासी युवक का है एवं बैक आँफ बडौदा का खाता देवास निवासी युवक का है। उक्त खाता धारकों को पकड़ने हेतु एक टीम निरीक्षक हितेन्द्र राठौर के नेतृत्व में जिला देवास व बडवानी रवाना की गई टीम ने सेंधवा जिला बडवानी जाकर खाता धारक अकरम खान पुत्र इस्लाम खान, उम्र 34 साल, निवासी देवझिरी मार्ग वार्ड नंबर 03 सेंधवा बड़वानी (म.प्र.) को एवं जिला देवास से खाताधारक जोवरान पुत्र आलम शेख उम्र 24 साल निवासी सिल्वर पार्क देवास को पुलिस अभिरक्षा में लेकर ग्वालियर लाया गया। आरोपीगणां का दो दिवस का पुलिस रिमाण्ड लेकर उसके अन्य साथियो के बारे में पूछताछ की जा रही है।

नाम आरोपीगण :-
1. अकरम खान पुत्र इस्लाम खान, उम्र 34 साल, निवासी देवझिरी मार्ग वार्ड नंबर 03 सेंधवा बड़वानी (म.प्र.)
2. जोवरान पुत्र आलम शेख उम्र 24 साल निवासी सिल्वर पार्क देवास

सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में क्राइम ब्रांच ग्वालियर व साइबर क्राइम विंग की सराहनीय भूमिका रही है।
keyboard_arrow_up
Skip to content