ग्वालियर। 26.04.2026। जून माह 2025 में कोरोगेटेड बॉक्स बनाने की फैक्ट्री के मालिक के साथ क्रिप्टो ट्रेडिंग इन्वेस्टेमेन्ट के नाम पर 01 करोड़ 41 लाख रुपये की ठगी की गई थी। उक्त ठगी के प्रकरण में सायबर क्राइम विंग की टीम द्वारा पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह, भापुसे द्वारा अति० पुलिस अधीक्षक (पश्चिम / अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर को क्राइम ब्रांच ग्वालियर की सायबर क्राइम विंग से उक्त सायबर फ्रॉड में शेष वांछित आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कर उन्हे पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशो के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी काईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा के द्वारा सायबर क्राइम प्रभारी निरी० धर्मेन्द्र कुशवाह के नेतृत्व में सायबर क्राइम विंग की टीम को उक्त सायबर फ्रॉड में सम्मलित अन्य आरोपियों की पतारसी कर उन्हे पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना साइबर क्राइम टीम को तकनीकी जानकारी के आधार पर ज्ञात हुआ की उक्त ठगी की राशि में से फर्स्ट लेयर में 10.50 लाख रूपए एक्सिस बैंक के महादेव फार्मा एंड सर्जिकलस के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए है। उक्त बैंक खाते के डायरेक्टर्स / प्रोपराइटर्स के संबंध में जानकारी बैंक से प्राप्त की गई तो ज्ञात हुए कि उक्त बैंक के खाताधारक गाज़ियाबाद के हैं। उक्त खाताधारकों को पकड़ने हेतु एक टीम सायबर क्राइम प्रभारी निरी० धर्मेन्द्र कुशवाह, उप निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में गाजियाबाद रवाना की गई। टीम ने खाताधारक आदित्य शर्मा पुत्र संजीव कुमार शर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी हापुड़ उत्तरप्रदेश, प्रियांशु शर्मा पुत्र संजीव कुमार शर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी हापुड़ उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी अग्रिम जमानत कराने के लिए वकील से मिलने ग्वालियर आये थे, साइबर क्राइम टीम आरोपीगणों के मूवमेंट पर नजर रखे हुए थी और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपीगणों को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया है, आरोपीगणों से 59000/- हजार रूपए जप्त किये गए हैं। पुलिस द्वारा आरोपीगणों का दो दिवस का पुलिस रिमांड लेकर अन्य साथियों के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
जप्त मशरूकाः- फ्रॉड के रुपयों में से 59 हजार रुपये जप्त किए।





