🔴 23 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 42 एटीएम कार्ड, 08 चेकबुक, 13 पासबुक, पेटीएम मशीन, स्कॉर्पियो सहित भारी मात्रा में सामग्री जब्त

ग्वालियर 24.05.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में जुआरियों व सटोरियों और आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 24.05.2026 को क्राईम ब्रांच ग्वालियर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बहोड़ापुर क्षेत्रातंर्गत शिवनगर मोतीझील पर एक घर में ऑनलाईन सट्टे का पूरा कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर को क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु लगाया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं डीएसपी मनीष यादव के मार्गदर्शन व नेतृत्व में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच ग्वालियर निरीक्षक अमित शर्मा व साइबर क्राइम प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक धर्मेन्द्र कुशवाह एवं क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। क्राईम ब्रांच टीम मुखबिर के बताये स्थान थाना बहोड़ापुर क्षेत्रातंर्गत शिवनगर मोतीझील पर एक घर में पहुंची तो वहां पर ऑनलाईन कॉल सेंटर संचालित होते मिला। मौके पर पुलिस टीम को देखकर वहां पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई, क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा मौके पर ही 10 संदिग्धों को धरदबोचा।

पूछताछ में आरोपीगणों द्वारा बताया गया कि वह लोग पैनल लेकर ऑनलाईन सट्टे/गेम्बलिंग/गेमिंग खिलाने कार्य मोबाइल फोन व लैपटॉप के माध्यम से कर रहे थे व प्राप्त राशि को म्यूल बैंक अकाउंट में डिपॉजिट विड्रॉल करने का कार्य किया जाता था। आरोपीगणों द्वारा अवैध क्रिकेट मैच पर कम रुपये के बदले अधिक रुपये देने का लालच देकर सट्टा संचालित किया जाता था। आरोपीगणों के कब्जे से 23 मोबाइल फोन, 02 मोबाइल फोन चार्जर, 03 लैपटॉप मय 03 लैपटॉप चार्जर के, 42 एटीएम कार्ड, 08 चेकबुक, 13 पासबुक, एक पेटीएम मशीन, एक पेटीएम क्यूआर स्कैनर मय तीन पिट्ठू बैग, एक सफेद रंग की स्कार्पियो बिना नंबर की, एक गोदरेज कंपनी का स्प्लिट एसी मय आउटडोर यूनिट व अन्य सामग्री को मौके से जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है जिसमें एक बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।

आरोपीगणों के द्वारा पैनल के माध्यम से कैसिनो, क्रिकेट आईपीएल सेशन गेम्स खिलाये जाते थे जो भी लोग गेम खेलते थे उनके पैसे म्यूल बैंक अकाउंट में लिए जाते थे। म्यूल बैंक खाते आरोपीगण दतिया व ग्वालियर से लेते थे। पिछले 8 महीनों से आरोपीगणों के द्वारा उक्त पैनल चलाने की कार्य किया जा रहा था। थाना क्राइम ब्रांच में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

नाम आरोपीगण:-
1. पवन उर्फ गोलू यादव पुत्र रामेश्वर यादव उम्र 21 साल निवासी बुंदेला कॉलोनी दतिया हाल शिवनगर कॉलोनी सचेती पेट्रोल पंप के सामने मोतीझील ग्वालियर
2. देवेन्द्र यादव उर्फ देवा पुत्र धर्मपाल यादव उम्र 24 साल निवासी शिवनगर कालोनी, सचेती पेट्रोल पंप के सामने मोतीझील थाना बहोडापुर ग्वालियर
3. मिथुन कुमार पुत्र विजय मंडल उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम भलुआपुरा पोस्ट तेलगवा, थाना कटोरिया तहसील पटना जिला पटना बिहार, हाल निवास शिवनगर कालोनी सचेती पेट्रोल पंप के सामने मोतीझील बहोडापुर ग्वालियर (म.प्र.)
4. पुनीत बघेल पुत्र किशोर कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम अहेला धाना, पोस्ट अहेला, थाना सैया, तहसील खेरागढ, जिला आगरा उ.प्र., हाल शिवनगर कालोनी सचेती पेट्रोल पंप के सामने मोतीझील बहोडापुर ग्वालियर
5. चंदन कुमार पुत्र सुभेन्दर तांती उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम भूसी पोस्ट सुइया, थाना सुझ्या जिला बांका बिहार, हाल निवास शिवनगर कालोनी सचेती पेट्रोल पंप के सामने मोतीझील बहोडापुर ग्वालियर (म.प्र.)
6. संतोष राजभर पुत्र बृजमोहन राजभर उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम उमरपुर पोस्ट कोयलारी थाना जहाँनागंज तहसील सदर जिला आजमगढ़ (उ.प्र.) हाल निवास शिवनगर कालोनी सचेती पेट्रोल पंप के सामने मोतीझील बहोडापुर ग्वालियर (म.प्र.)
7. रिशु पुत्र टुनटुन साह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम दानापुर पोस्ट पटना थाना बिहटा जिला पटना बिहार, हाल निवास – शिवनगर कालोनी सचेती पेट्रोल पंप के सामने मोतीझील बहोडापुर ग्वालियर (म.प्र.)
8. गोलू कुमार पुत्र रामनिवास साह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बिहटा पोस्ट तारानगर थाना अम्हारा जिला पटना बिहार, हाल निवास शिवनगर कालोनी सचेती पेट्रोल पंप के सामने मोतीझील बहोडापुर ग्वालियर
9. सागर कुमार पुत्र मुंशी साह उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम नेऊरी पोस्ट नेऊरा थाना बिहटा जिला शिवनगर कालोनी सचेती पेट्रोल पंप के सामने पटना बिहार, हाल निवास हाल निवास मोतीझील बहोडापुर ग्वालियर
10. विकास गुप्ता पुत्र शिवसर्जन साह उम्र 28 साल निवासी ग्राम दानापुर पोस्ट पटना बिहार, हाल निवास – शिवनगर कालोनी सचेती पेट्रोल पंप के सामने मोतीझील बहोडापुर ग्वालियर (म.प्र.) अन्य पता 270, ए ब्लाक, डबुआ कॉलोनी एनआईटी फरीदाबाद हरियाणा

जप्त मशरूका:- 23 मोबाइल फोन, 02 मोबाइल फोन चार्जर, 03 लैपटॉप, 03 लैपटॉप चार्जर, 42 एटीएम कार्ड, 08 चेकबुक, 13 पासबुक, एक पेटीएम मशीन, एक पेटीएम क्यूआर स्कैनर मय तीन पिट्ठू बैग, एक सफेद रंग की स्कार्पियो बिना नंबर, एक गोदरेज कंपनी का स्प्लिट एसी मय आउटडोर यूनिट के जप्त किया गया।

keyboard_arrow_up
Skip to content