🔴 आरोपियों से घटना में प्रयुक्त घटना में प्रयुक्त 315 बोर की देशी अधिया व 02 जिंदा राउंड किए जप्त।

ग्वालियर। दिनांक 05.08.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी जयप्रकाश उर्फ गोलू गौड निवासी मालनपुर थाने के पास जिला भिण्ड ने थाना मुरार में रिपोर्ट लेख कराई कि उसकी सगाई कुछ महिने पहले लक्ष्मी नाम की पिछोर निवासी लडकी से तय हुई थी, किन्तु इस रिश्ते को लेकर लक्ष्मी के मौसी के लडके धीरज गौड, नीरज गौड, भूरा गौड को ऐतराज था जिस कारण दिनांक 01.08.2026 की शाम को धीरज गौड ने मुझे कॉल करके ग्वालियर बात करने के लिए बुलाया तो मैं अपने दोस्त अनिल शर्मा के साथ कार से ग्वालियर बड़ा गाँव पुल पर पहुंचा तभी वहाँ पर क्रेटा कार मैं बैठे हुए धीरज गौड, नीरज गौड, भूरा गौड तथा धीरज का दोस्त मुकेश पाल मेरा इंतजार कर रहे थे जिन्होंने मेरी कार को रोका और धीरज मुझे माँ बहन की गालियाँ देने लगा, और बोला लक्ष्मी से रिश्ता तोड दे। मैने व मेरे दोस्त ने गालियाँ देने से मना किया तो धीरज गौड ने एक देशी कट्टा जैसा हथियार निकालकर मुझे जान से मारने की नियत से मेरे ऊपर फायर कर दिया लेकिन गोली मुझे न लगते हुए मेरी ड्रायवर सीट के पीछे बैठे हुए मेरे दोस्त अनिल शर्मा के दाहिने हाथ की कोहनी पर लगी और वह लोग गाली देते हुए वहाँ से क्रेटा कार से भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना मुरार में अप0क्र0- 380/26 धारा 296(बी),109(1),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) को थाना मुरार पुलिस की टीम से उक्त घटना में वांछित सभी आरोपियों को शीध्र पकडवाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु भेजा गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम को आज दिनांक 05.08.2026 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी धीरज गौड़ फूटी कॉलोनी पर खड़ा है। सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो फूटी कॉलोनी में मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति खड़ा मिला, जिसे पकड़कर नाम पूछने पर उसने अपना नाम धीरज गौड़ उम्र 18 साल निवासी हुरावली सिरोल ग्वालियर बताया। पकड़े गये आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपराध कारित करना स्वीकार किया। उक्त आरोपी से उसके अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका एक साथी श्यामू गुर्जर हुरावली मंदिर के पास रोड किनारे खड़ा है वह भी उक्त घटना में शामिल था। पुलिस द्वारा उक्त आरोपी की निशादेही पर दूसरे आरोपी श्यामू गुर्जर पुत्र सुनील सिंह गुर्जर उम्र 21 साल निवासी ग्राम ककरारी थाना बिजौली हाल फूटी कॉलोनी सिरोल ग्वालियर को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये दोनों आरोपियों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर की देशी अधिया व 02 जिंदा राउंड विधिवत जप्त किये गये। उक्त दोनों आरोपियों को थाना मुरार के अपराध सदर में गिरफ्तार किया जाकर उनसे अन्य साथियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

जप्त हथियार:- घटना में प्रयुक्त घटना में प्रयुक्त 315 बोर की देशी अधिया व 02 जिंदा राउंड।

keyboard_arrow_up
Skip to content