🔴 सीसीटीवी फुटेज से हुई बैग चोरी करने वाले बाल अपचारी की पहचान, तलाश जारी।
🔴 बाल अपचारी के घर से 01 लाख 86 हजार नगद, आधार कार्ड व फरियादी का बैग किया बरामद।
ग्वालियर। 16.10.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में चोरों, नकबजनों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी अनुक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक (पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर(भापुसे) द्वारा थाना प्रभारी जनकगंज को थाना के अप0क्र0 309/26 धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में चोरी गये बैग को बरामद कर आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकगंज निरी0 प्रवीण कुमार शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त चोरी के प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये तथा बैग चुराने वाले संदिग्ध लड़के को चिन्हित कर उसकी पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तो उक्त बाल अपचारी की पहचान निवासी कड़ियाँ सांसी जिला राजगढ़ के रूप में हुई। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम को राजगढ भेजा गया, जहॉ पुलिस टीम द्वारा संबंधित लोकल थाना बोड़ा की पुलिस के साथ मिलकर बाल अपचारी निवासी कड़ियाँ सांसी जिला राजगढ़ के निवास स्थान पर दबिश दी गई तो बाल अपचारी घर पर उपस्थित नही मिला। पुलिस टीम को मौके पर उक्त प्रकरण में चोरी गया मशरूका 01 लाख 86 हजार नगद, आधार कार्ड व फरियादी का बैग मिला जिसे पुलिस द्वारा अपराध सदर मेंविधिवत जप्त किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी दिनेश चौरसिया निवासी अयोध्या नगरी के सामने द्वारिका पुरी गोलपहाडिया ने थाना जनकगंज में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 02.10.2026 को सुबह वह अपनी दुकान पर बैठ कर दुकानदारी कर रहा था तथा मेरे बगल में मेरा रुपये का बैग रखा था। कुछ समय बाद मैने अपने बैग को देखा तो मेरा बैग रखे हुये स्थान पर नही मिला मैरे बैग में मेरा आधार कार्ड तथा करीबन 2,50,000/-रुपये रखे हुये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना जनकगंज में अप0क्र0 309/26 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जप्त मशरूकाः-नगद 01 लाख 86 हजार रूपये, आधार कार्ड व फरियादी का बैग किया जप्त।





