🔴 गिरवाई क्षेत्र में आरोपियों द्वारा ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट के जरिए साइबर फ्रॉड व लाखों रुपये के लेन-देन का कार्य किया जा रहा था।
🔴 आरोपियों द्वारा महीने में 05 से 06 करोड़ रूपये का ट्रॉजेक्शन किया जाता था जो कि सालभर का लगभग 60 करोड़ का होता था।*
🔴 आरोपियों के कब्जे से 01 लैपटॉप, 02 टैबलेट एवं 19 मोबाइल फोन, 17 एटीएम कार्ड, 04 पासबुक, 09 चेकबुक, 38 सिमकार्ड व अन्य सामग्री बरामद की गई है।
🔴 पकड़े गये आरोपियों के दुबई, कंबोडिया, श्रीलंका से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है।
🔴 साइबर फ्रॉड का पैसा मंगाने के लिए हमें म्यूल बैंक अकांउट, मोबाईल फोन्स, सिम, लैपटॉप, टैबलेट आदि सामग्री उपलब्ध कराने वाले एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
🔴 आरोपियों को उक्त कार्य करने के एवज में 20 हजार रूपये महीना की सैलरी दी जाती थी।

ग्वालियर 02.10.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में साइबर फ्रॉड व ऑनलाइन गैम्बलिंग के नेटवर्क के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 01.10.2026 को साइबर क्राइम विंग को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि गिरवाई एवं माधौगंज क्षेत्र के अंतर्गत स्थित फ्लैट में एकाउंट बेचने संबंधी कार्य व अन्य अवैध ऑनलाईन सायबर फ्रॉड संबंधी कार्य किये जा रहे हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) एवं अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर(भापुसे) द्वारा साइबर क्राईम विंग की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरी0 अमित शर्मा व साइबर क्राइम विंग प्रभारी निरी0 धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह के द्वारा साइबर क्राईम विंग की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया।
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान माता वाली गली सावरिया धाम फेस 01 गिरवाई स्थित मकान में जाकर देखा तो ऊपरी मंजिल पर बने एक कमरे में 04 लड़के कमरे में लैपटॉप व मोबाईल पर कार्य करते हुए दिखे उक्त कमरे में 01 लैपटॉप व 02 टैबलेट व कई मोबाईल रखे हुए थे व कुछ फोन लडकों के हाथ में थे। कमरे में उपस्थित लडकों सेे नाम व पता पूछने पर उन्होने अपने नाम (1) राजा रायकवार पुत्र संतोष रायकवार उम्र 19 वर्ष निवासी गली नं. 01 सीपरी बाजार झाँसी उ.प्र. (2) नीलेश रावत पुत्र राजेन्द्र रावत उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम घुघसी पोस्ट ओरिना थाना बडौनी जिला दतिया (3) पंकज पाल पुत्र बलराम पाल उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम सड तहसील करैरा थाना करैरा जिला शिवपुरी (4) रानू रावत पुत्र अजमेर रावत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम धमधौली पोस्ट वहगवाँ थाना सीहोर जिला शिवपुरी होना बताया।

पकड़े गये लड़कों के पास से मिले मोबाईल फोन, लैपटॉप व टैबलेट के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि हम फेयरप्ले-1.कॉम नामक वेबसाईट पर ऑनलाईन गैंबलिंग/गैम व सायबर फ्रॉड का कार्य करते हैं जो मोबाईल व लैपटॉप के माध्मय से हमारे द्वारा सायबर फ्रॉड व गैंबलिंग के पैसे का लेनदेन का कार्य किया जाता है। पैसा मंगाने के लिए हमें म्यूल बैंक अकांउट, मोबाईल फोन्स, सिम, लैपटॉप, टैबलेट आदि सामग्री हमारे बॉस उदय चौहान पुत्र नरेन्द्र सिंह चौहान, संजय रावत पुत्र सोवरन रावत निवासी घुघसी पोस्ट ओरिना थाना बडौनी जिला दतिया के द्वारा उपलब्ध कराये जाते थे और यह मकान उदय चौहान का है।

संजय रावत का मुख्य कार्य अन्य लोगों के दस्तावेजों पर इस फ्रॉड कार्य हेतु सिम उपलब्ध कराना होता था व संजय रावत द्वारा ऐसे लोगों को तलाश किया जाता था जो कमीशन पर अपने बैंक खाते बेचते हैं, हमारा मुख्य कार्य फेयरप्ले-1.कॉम बैबसाईड से डिपोजिट व विड्रॉल का कार्य किया जाता है। हमे फेयरप्ले-1.कॉम वेबसाईट पर ट्रॉन्जेक्सन दिखता था जिसको हम मोबाईल में ऐड बैंक खाते में चेक करते थे कि पैसा आया है या नही और यदि पैसा बैंक खाते में आ जाता था तो हम बैवसाईड पर एक्सेप्ट कर लेते थे। हम पैसे मंगाने के लिए अलग-अलग बैंक खातों को उपयोग करते थे। व्हाट्सअप के माध्यम से हमें खाते नम्बर मिलते थे जिनमें पैसा ट्रॉसफर करने की जानकारी उदय चौहान और ऊपर लाईन से व्हाट्सअप के माध्यम से बताई जाती है। हमारे द्वारा हर माह करीब 05-06 करोड़ रुपये का लेन देन जो कि सालभर में लगभग 60 करोड़ का किया जाता है, जो बैंक खाते उदय चौहान व संजय रावत के द्वारा लाये जाते थे। वह अलग-अलग लोगों के फर्जी खाते होते है जो लेन देन करने के बाद 2-3 दिनों में बंद हो जाते है। इन बैंक खातों में ऑनलाईन गैमिंग और सायबर फ्रॉड का पैसा आता है। इस बैबसाईड पर लोग हारजीत का दाव लगाते हैं और लगाये गये पैसे को ऑनलाईन ठगी के माध्यम से हम संजय और उदय द्वारा उपलब्ध कराये गये बैंक खातों में ट्रॉसफर कर दिया करते थे व रजिस्टर में इसका लेखा जोखा किया जाता हैं।

करीब 03 माह पहले उदय चौहान अपनी पत्नी सहित दिल्ली चला गया था, उदय के पास म्यूल बैंक अकांउट्स के ए.टी.एम. रहते थे, उदय के द्वारा इन म्यूल बैंक अकांउट्स में आई राशि को निकाला जाता था। हमारी सैलरी 20 हजार रूपये महीना है और दिल्ली जाने के बाद उदय की अनुपस्थिति में संजय अक्सर काम देखने कमरे पर आता रहता हैं। अभी 2-3 महीने में करीब 3 लडके संजय ने बुलाये थे जिनका नाम नीलेश रावत, पंकज पाल, रानू रावत है। इन तीनों लडको को काम राजा रायकवार व संजय रावत ने सिखाया था हमारा हिसाब हर 7 दिनों में होता हैं। 7 दिन में करीब 4-5 लाख रुपये का फायदा उदय एवं संजय को होता था। पकड़े गये आरोपियों की निशादेही पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी उदय चौहान को पकड़ लिया गया। पकड़े गये आरोपियों के दुबई, कंबोडिया, श्रीलंका से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है।

आरोपीगणों का उक्त कृत्य अंतर्गत धारा 318(4),61(2) बीएनएस, 4(ए) पब्लिंक गेम्बलिंग एक्ट, 66सी, 66डी आईटी एक्ट के तहत पाया जाने से पॉचों आरोपियों व संजय रावत के खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच में अप0क्र0- 37/26 धारा 318(4),61(2) बीएनएस, 4(ए) पब्लिंक गेम्बलिंग एक्ट, 66सी, 66डी आईटी एक्ट का पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपियों से आरोपी संजय रावत के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपीगणः-
1. राजा रायकवार पुत्र संतोष रायकवार उम्र 19 वर्ष निवासी गली नं. 01 सीपरी बाजार झाँसी उप्र
2. नीलेश रावत पुत्र राजेन्द्र रावत उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम घुघसी पोस्ट ओरिना थाना बडौनी जिला दतिया।
3. पंकज पाल पुत्र बलराम पाल उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम सड तहसील करैरा थाना करैरा जिला शिवपुरी।
4. रानू रावत पुत्र अजमेर रावत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम धमधौली पोस्ट वहगवाँ थाना सीहोर जिला शिवपुरी।
5. उदय चौहान पुत्र नरेन्द्र सिंह चौहान निवासी माता वाली गली सावंरिया धाम फेस 1 ग्वालियर।

जप्त मशरूका:- आरोपियों के कब्जे से 01 लैपटॉप, 02 टैबलेट एवं 19 मोबाइल फोन, 17 एटीएम कार्ड, 04 पासबुक, 09 चेकबुक, 38 सिमकार्ड व अन्य सामग्री बरामद की गई है।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content