ग्वालियर दिनांक 01.03.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरण :- फरियादी आयुष परिहार निवासी इन्द्रा कॉलोनी कोटेश्वर मंदिर के पास ग्वालियर ने थाना पर रिपोर्ट लेख कराई थी कि लगभग 20 दिन पहले अनुज कुशवाह निवासी कोटेश्वर कॉलोनी एवं कपिल किरार निवासी चंदन नगर ने मुझसे सिगरेट माँगी थी और मैने सिगरेट देने से मना कर दिया, इसी बात पर से दिनांक 11.02.26 को शाम के समय वह चंदन नगर कलारी के पास खड़ा था तभी अनुज कुशवाह और कपिल किरार अपनी एक्टिवा स्कूटी से आये और दोनों मुझे गालियॉं देने लगे और अनुज कुशवाह ने मुझे जान से मारने की नियत से कट्टे से फायर किया जो मेरे कमर तथा बायें हाथ में लगा। उसके बाद वह दोनों वहां से भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ थाना ग्वालियर में अप0क्र0 494/25 धारा 109,296,191(2),191(3),190 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
उक्त मामले का गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) को उक्त प्रकरण में वांछित दोनों आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना ग्वालियर पुलिस की टीम बनाने के निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी ग्वालियर कृष्ण पाल सिंह(रापुसे) के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वालियर निरी. प्रशांत शर्मा के द्वारा पुलिस की एक टीम को उक्त प्रकरण में फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया है।
दौरान विवेचना थाना ग्वालियर पुलिस को जरिए मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का एक आरोपी सेवानगर पार्क के पास अवैध कट्टा लेकर छिपा हुआ बैठा है। सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर कार्यवाही हेतु भेजा गया और पुलिस टीम को सेवानगर पार्क में एक व्यक्ति बैठा दिखा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अनुज कुशवाह पुत्र दिलीप कुशवाह उम्र 19 साल नि. कोटेश्वर कॉलोनी अंकित वैकरी के सामने ग्वालियर का होना बताया। आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से कमर में एक 315 बोर का अवैध कट्टा एवं पेंट की जेब से जिंदा कारतूस मिला, जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में एक आरोपी को थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपी :- अनुज कुशवाह पुत्र दिलीप कुशवाह उम्र 19 साल नि. कोटेश्वर कॉलोनी अंकित बैकरी के सामने ग्वालियर।
जप्त अवैध हथियार :- एक 315 बोर का अवैध कट्टा एवं एक जिंदा राउण्ड।





