🔴 पकड़े गये शातिर चोरों से चोरी गया संपूर्ण माल किया जप्त।
ग्वालियर। 02.06.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में चोरों, नकबजनों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में दिनांक 01.06.2026 को थाना हजीरा पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध लड़के मऊ जमाहर पुल के पास घूम रहे हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वारा थाना हजीरा पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हजीरा निरी0 जितेन्द्र ंिसंह तोमर ने मुखबिर सूचना पर थाना बल की टीम को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु मऊ जमाहर पुल के पास भेजा। पुलिस टीम मुखबिर को मुखबिर के बताये स्थान पर दो संदिग्ध लड़के खड़े दिखे जिन्होने पुलिस को देखकर मौके से भागने का प्रयास किया, पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों को धरदबोचा। नाम व पता पूछने पर एक ने रवि खान पुत्र नशीर खान उम्र 33 साल निवासी गुरुद्वारे के पीछे स्टोन पार्क थाना पुरानी छावनी जिला ग्वालियर तथा दूसरे ने रवि जाटव उर्फ डेढफुटा पुत्र श्री राजाराम जाटव उम्र 35 साल निवासी सुंदरलाल जाटव मोहल्ला थाना पुरानी छावनी जिला ग्वालियर का होना बताया।
पकड़े गये संदिग्धों से थाना हजीरा में अप0क्र0 151/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में चोरी गये मशरूका के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया लेकिन गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा दिनांक 27/28.05.2026 की दरमियानी रात चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों की निशादेही पर चोरी गया संपूर्ण मशरूका बरामद किया जाकर उन्हे विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार शातिर चोरों से क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
ज्ञात हो कि फरियादिया अरूणा बैश निवासी खड़गेश्वर रोड़, प्रसाद नगर, चार शहर का नाका हजीरा ग्वालियर ने थाना हजीरा पर रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 27.05.2026 को शाम को अपने घर का ताला लगाकर अपनी लड़की के शताब्दीपुरम स्थित घर चले गये थे। सुबह मेरा लड़का रॉकी शताब्दीपुरम से अपने घर प्रसाद नगर चार शहर का नाका आया तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और रात के समय कोई अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखा पुराना इस्तेमाली सामान पायल चांदी की एक जोड़ी एवं चांदी के विछिया एक जोडी, एक चांदी की अंगूठी, दो हाथ घड़ी, एक जंजीर सोने चोरी कर ले गया। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना हजीरा में अप0क्र0 151/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*गिरफ्तार चोर*:-
1. रवि खान पुत्र नशीर खान उम्र 33 साल निवासी गुरुद्वारे के पीछे स्टोन पार्क, पुरानी छावनी, ग्वालियर
2. रवि जाटव उर्फ डेढफुटा पुत्र श्री राजाराम उम्र 35 साल निवासी सुंदरलाल जाटव मोहल्ला थाना पुरानी छावनी जिला ग्वालियर
*जप्त मशरूकाः*- चांदी की एक जोड़ी पायल एवं चांदी के एक जोड़ी विछिया, एक चांदी की अंगूठी, दो हाथ घड़ी, एक सोने की जंजीर को जप्त किया गया।





