🔴आरोपी से दो कंगन, एक अंगूठी व एक जोड़ी कान के टॉप्स कीमती लगभग 70 हजार रूपये का किया जप्त
ग्वालियर। 24.04.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरां को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशों के अनुक्रम में अति पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) ग्वालियर श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी नेभनदास चैनानी निवासी कुदालकर की गोठ कम्पू लश्कर ग्वालियर ने थाना माधौगंज में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 23.04.2026 की शाम को उसकी पत्नी घर का गेट लगाकर मंदिर गई थी। जब मंदिर से वापस आई तो घर का गेट खुला हुआ था हमने घर में अंदर जाकर देखा तो अंदर वाले कमरे में पलंग पर गहनों का डिब्बा खुला पडा था और गोदरेज की अलमारी का गेट भी खुला पड़ा था गहने के डिब्बे में रखे दो कंगन, एक अंगूठी व एक जोड़ी कान के टॉप्स गायब थे जिन्हें कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना माधौगंज में अप0क्र0 100/26 धारा 305(ए) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधौगंज उप निरीक्षक दिव्या तिवारी के नेतृत्व में थाना बल की टीम को उक्त चोरी का खुलासा कर आरोपी को शीध्र पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना आज दिनांक 24.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण में संदेही अंश उर्फ रिक्की पुत्र स्व0 श्री विकाश जेश्वानी उम्र 25 निवासी संभाजी विलास कॉलोनी माधोगंज ग्वालियर को बरार धर्मशाला के पास से पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदेही से उक्त चोरी के प्रकरण के प्रकरण में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले फरियादी नेभनदास चैनानी का पड़ोसी था जिस कारण मेरा उनके घर पर आना जाना था इसी दौरान मैने उनके घर में रखी अलमारी की रैकी की थी और दिनांक 23.04.2026 को मौका पाकर उनके घर में घुसकर अलमारी के अंदर से डिब्बे में रखे सोने कंगन, अंगूठी व कान के टॉप्स चोरी कर लिये थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पेंट की जेब से चोरी किये सोने के दो कंगन, एक अंगूठी व एक जोड़ी कान के टॉप्स को विधिवत जप्त किया गया।
जप्त मशरूका : दो कंगन, एक अंगूठी व एक जोड़ी कान के टॉप्स कीमती लगभग 70 हजार रूपये
keyboard_arrow_up
Skip to content