ग्वालियर। 13.05.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरांे को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी इंदरगंज श्री रोबिन जैन(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंदरगंज निरीक्षक दीप्ती तोमर के द्वारा थाना बल की टीम को थाना इंदरगंज के अपराध क्रमांक 97/26 धारा 331(3),305 बीएनएस में वांछित अज्ञात चोरों की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक कर संदिग्धों को चिन्हित किया गया।
दौराने विवेचना दिनांक 12.05.2026 को थाना इंदरगंज को जरिये मुखविर द्वारा सूचना मिली कि उक्त अपराध का संदेही आकाश माहौर न्यू शांति नगर पुल के पास खड़ा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो न्यू शांति नगर पुल के पास मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा मिला, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश माहौर पुत्र सुरेन्द्र माहौर उम्र 26 साल निवासी शेख कि बगिया रस्सीवाला मोहल्ला जनकगंज ग्वालियर का होना बताया।
पकड़े गये संदेही से उक्त चोरी के प्रकरण में गहनता से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी फरमान खांन व विवेक प्रजापति के साथ मिलकर दिनांक 04-05.05.2026 को दरमियान रात्री में बृज बिहार कॉलौनी में एक घर में चोरी करना बताया और चोरी का माल मयूर राठौर से मिलकर विशाल वर्मा को बेचना बताया। पकड़े गये आरोपी के पास से चोरी का माल 01 सोने की चेन, 02 सोने की अंगूठी, 01 जोडी चाँदी की पायजेब विधिवत जप्त की जाकर आरोपी को थाना इंदरगंज के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ज्ञात हो कि दिनांक 05.05.2026 को फरियादी अजय शंकर मित्तल ने थाना इंदरगंज में रिपोर्ट लेख कराई थी कि उसके सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिये हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना इंदरगंज में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0 97/26 धारा 331(3),305 बीएनएस का अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
जप्त मशरूका: चोरी गया माल 01 सोने की चेन, 02 सोने की अंगूठी, 01 जोडी चाँदी की पायजेब जप्त की गई।





