🔴 आरोपियों से एक जोडी चांदी की पायजेय, एक चांदी का कड़ा, 01 हजार रूपये नगद, पर्स व फरियादी का आधार कार्ड, एक मोबाइल, घटना में प्रयुक्त एक पेचकश, लोहे का पाना एवं एक ऑटो को किया जप्त।
ग्वालियर। 03.04.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरां को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशों के अनुक्रम में अति पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) ग्वालियर श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी चन्द्रप्रकाश शर्मा बारह बीघा सिकन्दर कम्पू ने थाना माधौगंज में रिपोर्ट लेख कराई कि वह अपने घर का ताला लगाकर अपने बच्चों के साथ पैतृक गाँव लहार जिला भिण्ड चला गया था। दिनांक 02.04.2026 को रात में पडोसी का फोन आया कि तुम्हारे घर के गेट का ताला टूटा हुआ है, मुझे लगता है कि तुम्हारे घर में चोरी हो गयी है। तब मैं अपने घर पर आया तो देखा कि कमरे के अंदर रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था और अलमारी में रखा हुआ मेरी पत्नी का क्रीम कलर का पर्स गायब था पर्स मे मेरा आधार कार्ड, कुल एक हजार रूपये नकद, 01 चाँदी का बच्चे का चूडा, एक जोडी पायल चाँदी की तथा 01 रियलमी कंपनी का मोबाइल भी गायब था। रात्रि में अज्ञात चोर मेरे घर का ताला तोड कर मेरा उक्त सामान चोरी करके चुरा ले गये हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना माधौगंज में अप0क्र0 84/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधौगंज उप निरीक्षक दिव्या तिवारी के नेतृत्व में थाना बल की टीम को उक्त चोरी का खुलासा कर आरोपियों को शीध्र पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना दिनांक 02.04.2026 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी के प्रकरण में संदेही शाखा मैदान आपागंज में एक ऑटो में बैठे हुए हैं। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो शाखा मैदान में एक बिना नंबर की आटो में कुछ व्यक्ति बैठे हुए मिले। पूछताछ में जिन्होने अपने नाम रामू आदिवासी, शिवम वंशकार, सरताज खान बताया। पकड़े गये तीनों संदेहियों से उक्त चोरी के प्रकरण में गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पकड़े गये तीनों आरोपियों की निशादेही पर एक जोडी चांदी की पायजेय बच्चों की व एक पर्स व फरियादी का आधार कार्ड, घटना में प्रयुक्त एक पेचकश, लोहे का पाना, एक टच मोबाइल फोन, एक हजार रूपये नगद, एक चांदी का बच्चे का कड़ा, एवं मौके से मिली ऑटो को विधिवत जप्त किया गया। उक्त तीनों आरोपियों को थाना माधौगंज के अपराध सदर में गिरफ्तार किया जाकर क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगण :-
1. रामू आदिवासी पुत्र धर्मपाल आदिवासी उम्र 25 साल निवासी कमल सिंह का बाग ग्वालियर।
2. शिवम वंशकार पुत्र कल्लू वंशकार उम्र 18 साल निवासी गड्डा वाला मोहल्ला ग्वालियर।
3. सरताज खान पुत्र रहीश खांन उम्र 19 साल निवासी गली न.01 नाका चन्द्रवदनी ग्वालियर।
जप्त मशरूका : एक जोडी चांदी की पायजेय, एक चांदी का कड़ा, 01 हजार रूपये नगद, पर्स व फरियादी का आधार कार्ड, एक मोबाइल, घटना में प्रयुक्त एक पेचकश, लोहे का पाना एवं एक ऑटो को किया जप्त
keyboard_arrow_up
Skip to content