🔴 200 ग्राम सोने का टुकड़ा कीमती लगभग 32 लाख, 50 ग्राम सोने की चूडी कीमती 07 लाख 50 हजार, चांदी 12 किलो 500 ग्राम कीमती लगभग 37 लाख 50 हजार, आई20 कार कीमती लगभग 10 लाख, कुल मशरूका कीमती लगभग 87 लाख रूपय
🔴 पूर्व में 02 किलो पक्की चांदी कीमती 06 लाख, आभूषण जिसमें एक जोडी पायजेब कीमती 9 हजार, एक सोने की चेन कीमती 75 हजार, 02 सोने की अंगूठी कीमती 42 हजार, अभी तक जप्त कुल मशरूका कीमती लगभग 94 लाख 25 हजार का जप्त किया जा चुका है।
🔴 उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा पूर्व में चोर गिरोह का मास्टर माइंड व सहित 02 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।
ग्वालियर। 01.06.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरांे को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वारा थाना प्रभारी इंदरगंज को थाना के अप0क्र0- 97/2026 धारा 331(3),305ए, बीएनएस इजाफा 331(4),317 बीएनएस में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी इंदरगंज श्री रोबिन जैन(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंदरगंज निरीक्षक दीप्ती तोमर के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित चोरों की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना थाना इंदरगंज पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर से उक्त प्रकरण में दो संदेहियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होेने अपने नाम विवेक प्रजापति व फरमान खान बताये। पकड़े गये दोनों संदेहियों से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। पकड़े गये दोनों आरोपियों की निशादेही पर पनिहार टोल के आगे दरगाह के सामने जंगल में पत्थरों से जमीन में दबी एक चांदी की ईट करीब 05 किलो बजनी एवं दो चांदी के टुकडे बजीन करीबन 06 किलो, चार सोने की चुडियां, एक चांदी की प्लेट बजनी 01 किलो 500 ग्राम, सोने की ब्रेड का टुकडा करीब 200 ग्राम, को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी फरमान द्वारा चोरी के गहने बेच कर 08 लाख 65 हजार रुपये मिले थे जिनमें से 05 लाख रुपये की आई 20 कार को रॉयल कार बाजार शिवपुरी लिंक रोड से खरीदना बताया जिसे उसकी निशादेही पर कम्पू नेहरु पार्क के पास पार्किंग से जप्त किया गया।
उक्त प्रकरण में थाना इंदरगंज पुलिस द्वारा पूर्व में चोर गिरोह का मास्टर माइंड आकाश माहौर, व एक बाल अपचारी सहित चोरी का सोना चांदी खरीदने वाले सर्राफा कारोबारी विशाल सोनी को पकड़ा गया था, जिनसे चोरी गया मशरूका 02 किलो पक्की चांदी कीमती 06 लाख, आभूषण जिसमें एक जोडी पायजेब कीमती 9 हजार, एक सोने की चेन कीमती 75 हजार, 02 सोने की अंगूठी कीमती 42 हजार, अभी तक जप्त कुल मशरूका कीमती लगभग 94 लाख 25 हजार का जप्त किया जा चुका है।
ज्ञात हो कि दिनांक 05.05.2026 को फरियादी अजय शंकर मित्तल ने थाना इंदरगंज में रिपोर्ट लेख कराई थी कि उसके सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिये हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना इंदरगंज में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0 97/26 धारा 331(3),305 बीएनएस का अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
जप्त मशरूका: (1) 200 ग्राम सोने का टुकड़ा कीमती लगभग 32 लाख, 50 ग्राम सोने की चूडी कीमती 07 लाख 50 हजार, चांदी 12 किलो 500 ग्राम कीमती लगभग 37 लाख 50 हजार, आई20 कार कीमती लगभग 10 लाख, कुल मशरूका कीमती लगभग 87 लाख रूपये।
(2) पूर्व में 02 किलो पक्की चांदी कीमती 06 लाख, आभूषण जिसमें एक जोडी पायजेब कीमती 9 हजार, एक सोने की चेन कीमती 75 हजार, 02 सोने की अंगूठी कीमती 42 हजार, अभी तक जप्त कुल मशरूका कीमती लगभग 94 लाख 25 हजार का जप्त किया जा चुका है।
keyboard_arrow_up
Skip to content