🔴 थाना मुरार, ठाठीपुर और विश्वविद्यालय पुलिस ने खोली नकबजनी की वारदातें।
🔴 थाना मुरार पुलिस ने सूने मकान में चोरी करने वाले दो नकबजनों को पकड़ा, तीसरे आरोपी की तलाश जारी।
🔴 थाना ठाठीपुर पुलिस ने नेहरू कॉलोनी की नकबजनी का किया खुलासा, आरोपी अजय उर्फ चेला रजक गिरफ्तार।
🔴 थाना विश्वविद्यालय पुलिस ने सूने मकान में चोरी करने वाले आरोपी राहुल उर्फ हड्डी को ससुराल से दबोचा।
🔴 गिरफ्तार नकबजनों से चोरी का मशरूका कीमती लगभग 45 लाख का जप्त किया।
ग्वालियर। 14.09.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में पुरानी लंवित चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर चोरों, नकबजनों की धरपकड़ हेतु कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) एवं अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ0 शिवेश सिंह बघेल द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी विश्वविद्यालय श्री रवि भदौरिया एवं सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ठाठीपुर निरी0 विपेन्द्र सिंह चौहान, थाना प्रभारी मुरार निरी0 मैना पटेल, थाना प्रभारी विश्वविद्यालय निरी0 रविन्द्र सिंह ने अपने-अपने थाना बल की पुलिस टीमों को थाना क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा कर नकबजनों को पकड़ने हेतु लगाया गया।
(1) थाना मुरार पुलिस की कार्यवाही – दौराने विवेचना दिनांक 13.09.2026 को थाना मुरार पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अप.क्र. 440/26 में चोरी के संदेही नदी संतर के आस पास देखे गये हैं। मुखबिर की सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो नदी संतर पर दो लड़के पुल के पास बैठे हुए दिखे, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होने अपने नाम सोनू उर्फ सोना जाटव व सूरज जाटव बताया। पकड़े गये दोनों संदेहियों से थाना मुरार के अपराध सदर में गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने एक अन्य साथी बन्टू के साथ मिलकर दिनांक 25,26.08.2026 की रात में सूने मकान से चोरी करना स्वीकार किया गया। उक्त मामले में अन्य संदेही सोना का भाई बन्टू जिसकी तलाश उसके घर पर की तो वह पुलिस को देखकर मौके से भाग गया। जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
(2) थाना ठाठीपुर पुलिस की कार्यवाही – दिनांक 13.09.2026 को थाना ठाठीपुर पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अप0क्र0- 302/26 में चोरी के संदेही को देखा गया है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा संदेही अजय उर्फ चेला रजक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसके द्वारा नेहरू कॉलोनी में सूने मकान से चोरी करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर आरोपी के खलीफा कॉलोनी किराये के मकान से एक जोडी सोने की झुमकी, एवं एक आईफोन जप्त किया गया तथा थाना ठाठीपुर के अप.क्र. 184/126 में चोरी गयी होंडा मोटरसाइकिल क्र0 एमपी07-जेडटी-3341 को भी आरोपी से जप्त किया गया।
(3) थाना विश्वविद्यालय की कार्यवाही – दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर से अप0क्र0 185/26 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस में संदेही आरोपी राहुल उर्फ हड्डी को मेहरा कॉलोनी में उसकी ससुराल से घरदबोचा। संदेही से उक्त चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर उसके मकान के अंदर से एक बेंदा (माँग टीका) सोने जैसा, एक जोड़ी झाले सोने जैसे, एक जोडी टॉप्स सोने जैसे, एक लेडीज अँगूठी सोने जैसी एक वेशर सोने जैसी को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
घटनाओं का संक्षिप्त विवरणः-
थाना मुरारः- फरियादी शिवचरन सिंह यादव निवासी सूरी नगर मुरार के सूने घर से दिनांक 25.08.2026 की रात को अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण व नगदी रूपये चोरी कर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट लेख कराई थी। उक्त रिपोर्ट पर से अज्ञात के खिलाफ अप0क्र0- 440/26 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
*थाना ठाठीपुर-* दिनांक 21.08.2026 को फरियादी सुमन प्रकाश निवासी नेहरू कॉलोनी अपने किराये के मकान में ताला लगाकर परिवार सहित जबलपुर चले गए थे। दिनांक 24.08.2026 को वापस आने पर उन्होंने देखा कि मकान के ताले टूटे हुए थे तथा कमरे में रखी अलमारी भी टूटी हुई थी। अलमारी में रखे सोने जैसे आभूषण, चांदी जैसी वस्तुएं एवं नगदी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। मकान मालिक गौरव चौरसिया के कमरों के ताले एवं अलमारी भी टूटे मिले तथा उनके कमरों से भी सोने-चांदी जैसे आभूषण/वस्तुएं एवं नगदी चोरी होना पाया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना थाटीपुर में अपराध क्रमांक 302/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना विश्वविद्यालय – फरियादी भूदेव शर्मा निवासी ठाकुर बाबा मंदिर के पास महलगांव ग्वालियर अपने मकान में ताला लगाकर परिवार सहित भिंड चले गए थे। दिनांक 18.08.2026 को वापस आने पर उन्होंने देखा कि मकान के ताले टूटे हुए थे तथा कमरे में रखी अलमारी भी टूटी हुई थी। अलमारी में रखे सोने जैसे आभूषण, चांदी जैसी वस्तुएं एवं अन्य कागजात अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना विश्वविद्यालय में अपराध क्रमांक 185/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार नकबजन के नाम:-
थाना मुरार के प्रकरण में-
1. सोनू उर्फ सोना जाटव पुत्र राजकुमार जाटव उम्र 21 साल निवासी दुल्लपुर ठाठीपुर ग्वालियर।
2. सूरज जाटव पुत्र स्व० गोकुल प्रसाद जाटव निवासी दुल्लपुर ठाठीपुर ग्वालियर।
थाना ठाठीपुर के प्रकरण में- अजय उर्फ चेला रजक पुत्र पप्पू रजक उम्र 19 साल निवासी खलीपा कॉलोनी ठाठीपुर।
थाना विश्वविद्यालय के प्रकरण में- राहुल उर्फ हड्डी पुत्र मेवाराम जाटव उम्र 22 साल निवासी इंद्रमणी नगर दुल्लपुर ग्वालियर।
जप्त मशरूकाः-
थाना मुरार के प्रकरण में-
1. सोनू उर्फ सोना जाटव- संभावित धातु 02 सोने की चूड़ी, 03 सोने की चेन, 02 सोने के टॉप्स, 02 सोने की अंगूठी।
2. सूरज जाटव- 01 सोने का छोटा हार, 01 सोने का बड़ा हार मय चेन के, 02 सोने के डायमंड जड़ित टॉप्स, 02 चांदी की अंगूठी, 01 चांदी का छल्ला, 01 सोने की डायमंड जड़ित अंगूठी कीमती लगभग 37 लाख रूपये।
थाना ठाठीपुर के प्रकरण में- आरोपी अजय उर्फ चेला रजक से एक जोडी सोने की झुमकी, एवं एक आईफोन, एक होंडा मोटरसाइकिल क्र0 एमपी07-जेडटी-3341 कीमती लगभग 02 लाख रूपये।
थाना विश्वविद्यालय के प्रकरण में- एक बेंदा सोने का (माँग टीका), एक जोड़ी सोने के झाले, एक जोडी टॉप्स सोने के, एक सोने की लेडीज अँगूठी, एक वेशर सोने की कीमती लगभग 06 लाख रूपये।





