बाल अपचारी से एक 315 बोर का कट्टा एक 315 बोर का जिंदा राउण्ड जप्त किया।
ग्वालियर। दिनांक 06.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने तथा अवैध हथियार सहित पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 05.09.2026 को थाना गोला का मंदिर पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सूर्य मंदिर तिराहा के पास सरला फार्म रोड़ पर एक लड़का कमर में 315 बोर का कट्टा खुर्से हुये घूम रहा है, जो सोशल मीडिया पर कट्टा के साथ फोटो डालता रहता है और जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा थाना गोला का मंदिर पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोला का मंदिर निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान सूर्य मंदिर तिराहा के पास सरला फार्म रोड़ पर एक संदिग्ध लड़का खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसको घेरकर पकड़ा और पूछताछ की तो उसने गोवर्धन कॉलोनी थाना गोला का मंदिर होना बताया तथा पकड़ा गया लड़का नाबालिग होना पाया गया। पूछताछ में बाल अपचारी ने विगत दिनों अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना स्वीकार किया।
उक्त नाबालिग लड़के की तलासी ली तो उसके बांये तरफ कमर में काले लोअर के नीचे एक 315 बोर का कट्टा व दाहिनी जेब से एक 315 बोर का जिंदा राउण्ड मिला। बाल अपचारी का कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का दण्डनीय होने से बाल अपचारी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा एवं 315 बोर का एक जिन्दा राउण्ड विधिवत जप्त किया। थाना गोला का मंदिर पुलिस द्वारा बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर उसके खिलाफ अप0क्र0- 333/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जप्त मशरूका:- एक 315 बोर का कट्टा एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड।





