ग्वालियर। 18.07.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में की जा रही कार्यवाही के दौरान थाना थाटीपुर पुलिस को एक व्यक्ति का हरिजन बस्ती इन्द्रा नगर में देशी कट्टा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर संज्ञान में आया था, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 17.07.26 को पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त व्यक्ति पीएचई पानी टंकी के पास थाटीपुर में बैठा हुआ। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा थाना थाटीपुर पुलिस की टीम से मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाटीपुर निरी0 विपेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा थाना थाटीपुर पुलिस की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताये स्थान पीएचई पानी टंकी के पास एक संदिग्ध बैठा दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम नितिन करौसिया पुत्र देवेन्द्र करौसिया उम्र 21 साल निवासी इन्द्रानगर थाटीपुर जिला ग्वालियर का होना बताया।
पकड़े गये संदिग्ध से सोशल मीडिया पर प्रदर्शित अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि एक 315 बोर का कट्टा कन्या विद्यालय के पास झाड़ियों में छुपाकर रख दिया है। पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर कन्या विद्यालय के पास झाड़ियांे से एक 315 बोर का लोहे का देशी कट्टा मय एक राउण्ड के जप्त किया गया। उक्त आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का होने से आरोपी के खिलाफ थाना थाटीपुर में आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर उससे अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जप्त अवैध हथियार: एक देशी कट्टा मय एक राउंड जप्त किया।
keyboard_arrow_up
Skip to content