ग्वालियर। 21.05.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में की जा रही कार्यवाही के दौरान ग्वालियर पुलिस को दिनांक 20.05.2026 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि जिस लड़के ने सोशल मीडिया पर कट्टे के साथ स्टेटस लगाया था, वह लड़का थाना ठाठीपुर क्षेत्र में पानी की टंकी के पहले शासकीय क्वाटर थाटीपुर में कट्टा लिये घूम रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) एवं अति0 पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर(रापुसे) द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना ठाठीपुर पुलिस की संयुक्त टीम से मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार(रापुसे) , डीएसपी श्री मनीष यादव(रापुसे) एवं सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ठाठीपुर निरी0 विपेन्द्र सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा* के द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना ठाठीपुर पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया।
पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो एक युवक मुखबिर के बताये हुलिया का खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़कर तलाशी ली तो उसकी कमर में एक 315 बोर का देशी कट्टा खुरसा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम कृष्णा पुत्र प्रीतम प्रजापति उम्र 20 साल निवासी शिवनगर कुम्हरपुरा थाटीपुर ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये लड़के का यह कृत्य धारा 160/26 धारा 25(2) आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी के खिलाफ थाना ठाठीपुर में अप0क्र0-160/26 धारा 25(2) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उक्त आरोपी द्वारा अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर कट्टे के साथ फोटो स्टेटस पर लगाया था, जिस पर से पुलिस द्वारा उक्त आरोपी की तलाश की जा रही थी।
जप्तशुदा अवैध हथियार: एक 315 बोर का कट्टा जप्त किया।
keyboard_arrow_up
Skip to content