ग्वालियर। 02.05.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में की जा रही कार्यवाही के दौरान ग्वालियर पुलिस को दिनांक 01.05.2026 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि जिस लड़के ने सोशल मीडिया पर कट्टे की वीडियो डाली थी, वह लड़का थाना बहोड़ापुर क्षेत्र में रेती बाबा मस्जिद विनय नगर फोर्ड व्यू कॉलोनी में कट्टा लिये घूम रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) एवं अति0 पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर(रापुसे) द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना बहोड़ापुर पुलिस की संयुक्त टीम से मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार(रापुसे), डीएसपी श्री मनीष यादव(रापुसे) एवं सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्ण पाल सिंह(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरी0 आलोक सिंह परिहार एवं थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा के द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना बहाड़ापुर पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान रेती बाबा मस्जिद विनय नगर फोर्ड व्यू कॉलोनी पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो एक युवक मुखबिर के बताये हुलिया का खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़कर तलाशी ली तो उसकी कमर में एक 315 बोर का देशी कट्टा खुरसा मिला। पूछताछ में पकड़ा गया युवक विधि विरूद्ध बालक(बाल अपचारी) होने से उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा जप्त कर उसे अभिरक्षा में लिया गया और बाल अपचारी के खिलाफ थाना बहोड़ापुर में अप0क्र0 162/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जप्तशुदा अवैध हथियार: एक 315 बोर का कट्टा जप्त किया।





