🔴 आरोपी की निशादेही पर एक पिस्टल मय मैग्जीन एवं एक जिंदा राउंड किया जप्त।
🔴 उक्त आरोपी के खिलाफ पूर्व से अन्य थानों में भी अपराध पंजीबद्ध हैं।
ग्वालियर। दिनांक 12.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने तथा अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 10.09.2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कैप्टन रुप सिंह स्टेडियम के पास झगडे के दौरान एक लड़का हाथ में पिस्टल लिये दिखाई दे रहा था। उक्त वीडियो संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री शिवेश सिंह बघेल को थाना विश्वविद्यालय पुलिस से वीडियों में पिस्टल लिए दिखाई दे रहे लड़के की पतारसी कर उसके खिलाफ कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी विश्वविद्यालय श्री रवि भदौरिया के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विश्वविद्यालय निरी0 रविन्द्र कुमार के द्वारा थाना बल की टीम को वीडियों में पिस्टल लिए दिखाई दे रहे लड़के की पतारसी कर उसे पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने जॉच उक्त व्यक्ति की पहचान सुमित चौहान निवासी श्रीराम विहार कॉलोनी थाना बहोडापुर के रुप में हुई। उक्त संदेही सुमित चौहान की तलाश कर उसको पुलिस अभिरक्षा में लिया गया पूछताछ में उसके द्वारा वीडियो में स्वयं होकर हाथ में पिस्टल लेना स्वीकार किया और उक्त पिस्टल को नीडम पुल के पास बनी झाडियों में पत्थर के पीछे छिपाकर रखना बताया। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर नीडम पुल के नीचे बनी झाडियों में पत्थर के पीछे से एक पिस्टल मय मैग्जीन एवं मैग्जीन में लगे एक जिंदा राउन्ड को विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ थाना विश्वविद्यालय में अप0क्र0-216/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त आरोपी के खिलाफ पूर्व से अन्य थानों में भी अपराध पंजीबद्ध हैं।
गिरफ्तार आरोपी:- सुमित चौहान पुत्र जगदीश चौहान उम्र 23 साल निवासी श्रीराम विहार कॉलोनी थाना बहोडापुर जिला ग्वालियर।
जप्त मशरूका:- एक पिस्टल मय मैग्जीन व एक जिन्दा राउण्ड।





