🔴 बाल अपचारी की निशादेही पर 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा राउंड किया जप्त।
🔴 बाल अपचारी ने अपने दोस्त से हथियार लेकर वीडियो बनाया था, जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
🔴 अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले बाल अपचारी के दोस्त की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

ग्वालियर। दिनांक 07.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने तथा सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक बंदूक एवं कारतूस के साथ हथियार का प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो में “इज्जत दोगे तो लोगे नाम तो पूरा शहर जानता है” जैसी पंक्ति भी दिखाई दे रही थी। उक्त युवक की पतारसी करने पर वह डबरा क्षेत्र का होना ज्ञात हुआ। जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा वीडियो को संज्ञान में लेते हुए अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर को थाना डबरा सिटी पुलिस से उक्त वीडियो की जांच कर हथियार का प्रदर्शन करने वाले युवक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उनि0 संजय शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त वीडियो में हथियार प्रदर्शित करने वाले लड़के को पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा जांच करते हुए वीडियो में हथियार का प्रदर्शन करने वाले युवक को पकड़ लिया गया। पूछताछ एवं दस्तावेजों के आधार पर उक्त युवक नाबालिग होना पाया गया।

उक्त नाबलिग से वायरल वीडियो में ली हुई बंदूक व राउण्डों के संबंध में पूछताछ करने पर उसने अपने दोस्त वेताल कुशवाह निवासी कुशवाह मौहल्ला चीनोर के दोस्त की होना बताया एवं वेताल कुशवाह द्वारा पूर्व में एक कट्टा व राउण्ड भी देना बताया। पुलिस द्वारा पकड़े गये बाल अपचारी की निशादेही पर अर्रु हनुमान जी के पास झाडियों में पत्थर के नीचे से एक 315 बोर का कट्टा व एक जिन्दा राउण्ड विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये बाल अपचारी का यह कृत्य धारा-25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से बाल अपचारी के खिलाफ थाना डबरा सिटी में अपराध पंजीबद्ध कर अभिरक्षा में लिया गया। पकड़े गये बाल अपचारी से अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले दोस्त वेताल कुशवाह के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा उसकी तलाश की जा रही है।

जप्त मशरूका:- एक 315 बोर का कट्टा व एक जिन्दा राउण्ड किया जप्त।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content