ग्वालियर। 22.05.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में की जा रही कार्यवाही के दौरान ग्वालियर पुलिस को दिनांक 21.05.2026 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि तीन स्कूटी सवार तीन लड़के अवैध हथियार लिए थाना पुरानी छावनी तरफ आने वाले हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) एवं अति0 पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर(रापुसे) द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना पुरानी छावनी पुलिस की संयुक्त टीम से मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा/डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार(रापुसे), डीएसपी श्री मनीष यादव(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुरानी छावनी निरी0 डॉ. संतोष सिंह यादव एवं थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा के द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना पुरानी छावनी पुलिस की संयुक्त टीम को रिलाइंस पेट्रोल पम्प के पीछे प्लाटिंग रोड़ पर वाहन चेकिंग हेतु लगाया गया।
दौराने चेकिंग पुलिस टीम को मुखबिर के बताये हुलिया के तीन संदिग्ध लड़के स्कूटी से आते हुए दिखे, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा रोककर नाम व पता पूछने पर उन्होने अपने नाम (1) राहुल माहौर उर्फ डीजे पुत्र त्रिलोकी उम्र 23 साल निवासी गेट न. 02 माधौनगर, (2) धर्मेन्द्र उर्फ नत्थी शर्मा पुत्र स्व. साधक शर्मा उम्र 23 साल निवासी शिवकॉलोनी तिघरा रोड गोल पहाडिया, (3) राहुल उर्फ छुक्का जाटव पुत्र लक्ष्मण जाटव उम्र 24 साल निवासी संजय नगर जनकगंज का होना बताया।
उक्त संदिग्ध लड़कों की तलाशी लेने पर राहुल माहौर की कमर में 315 बोर का देशी कट्टा खुरसा हुआ मिला, जिसे खोलकर चेक करने पर उसमें 315 बोर का एक जिंदा राउंड लगा हुआ मिला। दूसरे लड़के धर्मेन्द्र उर्फ नत्थी शर्मा की पेंट की जेब से 315 बोर के दो जिंदा राउंड एवं तीसरे लड़के राहुल उर्फ छुक्का जाटव की जेब से एक 315 बोर का जिंदा राउंड रखा मिला। पकड़े गये तीनों लड़कों का यह कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से तीनों आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा व 04 जिंदा राउंड एवं मौके से स्कूटी क्रमांक एमपी07-एडी-0290 को विधिवत जप्त किया जाकर तीनों आरोपियोें के खिलाफ थाना पुरानी छावनी में अप0क्र0- 195/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुरानी छावनी पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों से अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
जप्तशुदा अवैध हथियार: एक 315 बोर का देशी कट्टा, 04 जिंदा राउंड व एक स्कूटी क्रमांक एमपी07-एडी-0290 को जप्त किया।
keyboard_arrow_up
Skip to content