🔴 पुरानी रंजिश के चलते स्कूल बस को रोककर धक्का लगाने के बहाने बस चालक को बुलाया, फिर बदमाशों ने कट्टे से किए 2-3 फायर।
🔴 सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर नाका चन्द्रबदनी से तीनों आरोपियों को स्विफ्ट कार सहित दबोचा।
🔴 फायरिंग की घटना में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी, अवैध हथियार के संबंध में आरोपियों से पूछताछ जारी।

ग्वालियर दिनांक 12.09.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- आज दिनांक 12.09.26 को उपचारत् घायल फरियादी खेम सिंह यादव उम्र 36 साल निवासी ग्राम सलैया थाना पिछोर ने अस्पताल डबरा में रिपोर्ट लेख कराई कि वह ग्लोरियश स्कूल टेकनपुर की स्कूल बस चलाता है। आज दिनांक 12.09.2026 को प्रातः करीब 07ः30 से 07ः45 बजे के बीच वह ग्राम सलैया से स्कूल बस लेकर टेकनपुर जा रहा था। बस में हेल्पर गोगा बाई रजक सहित कुछ स्कूली बच्चे भी सवार थे। समूदन से पहले वेयर हाउस पुलिया के पास पहुंचने पर बीच सड़क पर एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार खड़ी मिली। फरियादी ने बस में मौजूद हेल्पर को कार हटवाने के लिए भेजा। कार में बैठे लोगों ने हेल्पर से कहा कि कार में सीएनजी एवं पेट्रोल खत्म हो गया है, इसलिए बस चालक को धक्का लगाने के लिए भेज दो। इस पर फरियादी बस से उतरकर स्विफ्ट कार के पास पहुंचा। कार में चार अज्ञात व्यक्ति बैठे थे, जिनमें से ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति के हाथ में कट्टा था। उक्त व्यक्ति ने फरियादी को जान से मारने की नीयत से कट्टे से 2-3 फायर किए। फरियादी जान बचाकर भागा, लेकिन फायरिंग के छर्रे उसके चेहरे पर लगे, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद चारों अज्ञात आरोपी स्विफ्ट कार से मौके से फरार हो गए। घायल फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पिछोर में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 194/26, धारा 109(1),3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर के मार्गदर्शन में एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार, सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के साथ आधा दर्जन थाना प्रभारियों की पुलिस टीम को उक्त प्रकरण में वांछित सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीमों द्वारा आसपास के क्षेत्र के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये जाकर संदिग्धों को चिन्हित किया गया और उनके छिपने के ठिकानों पर पुलिस द्वारा दबिश दी गई। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना कारित करने वाले तीन आरोपी नाका चन्द्रबदनी ग्वालियर के पास स्विफ्ट कार सहित देखे गये हैं। सूचना पर पुलिस की टीमों को आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया और नाका चन्द्रबदनी स्थित पेट्रोल पम्प के पास से मुखबिर द्वारा बताये हुलिया के तीन ंसदिग्धों को मय स्विफ्ट कार सहित धरदबोचा। संदिग्धों से पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम अर्जुन उर्फ भीमा यादव निवासी सलैया थाना पिछोर, अभिषेक यादव निवासी बंधौली थाना उटीला एवं शिवम यादव निवासी सोंसा थाना उटीला को धरदबोचा। पूछताछ में उनके द्वारा स्कूल बस चालक पर कट्टे से फायर करना स्वीकार किया। उक्त प्रकरण में एक आरोपी राहुल यादव निवासी बंधौली का फरार है जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपियों से अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ में ज्ञात हुआ कि पकड़े गये आरोपी अर्जुन उर्फ भीमा यादव के दो भाई हैं जिनमें से एक भाई श्रीकृष्ण यादव की पूर्व में सड़क दुर्घटना में मृत्यू हो गई थी। फरियादी खेम सिंह यादव और श्रीकृष्ण यादव वर्ष 2022 में शादी के कार्ड लगाकर बापस सलैया जा रहे उसके भाई श्रीकृष्ण यादव को सिमरिया टेकरी के आगे ग्वालियर झांसी हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसमें श्रीकृष्ण यादव की मृत्यू हो गई थी। इसी घटना को लेकर आरोपी अर्जुन उर्फ भीमा यादव को शक था कि फरियादी खेम सिंह यादव उसके भाई श्रीकृष्ण यादव को घायल अवस्था में छोड़कर मौके से भाग गया था। इसी रंजिश के चलते आरोपी अर्जुन उर्फ भीमा यादव द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर बस चालक खेम सिंह यादव पर बदला लेने की नियत से जानलेवा हमला किया था। पकड़े गये आरोपी अभिषेक यादव एवं आरोपी शिवम यादव पर पूर्व से 02-02 अपराध थाना उटीला व थाना थाटीपुर में पंजीबद्ध हैं।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content