🔴 होली पर्व को देखते हुए ग्वालियर के यातायात कर्मियों को विशेष सुरक्षा उपकरण प्रदान।
🔴 आधुनिकीकरण से बढ़ेगी पारदर्शिता, सुरक्षा और नियमों के प्रभावी पालन की क्षमता।
🔴 यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु बॉडी वॉर्न कैमरा व शोल्डर ब्लिंकर लाइट शामिल।

ग्वालियर, 02 मार्च 2026। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सड़क सुरक्षा निधि के अंतर्गत ग्वालियर जिले को प्रदत्त बजट से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर अति पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ग्वालियर के आधुनिकीकरण व नवीनीकरण हेतु विभिन्न आधुनिक उपकरण क्रय किए गए हें

सड़क सुरक्षा निधि के तहत खरीदे गए उपकरणों का अवलोकन एवं वितरण आज दिनांक 02.03.26 को सांय पुलिस कंट्रोल रूम ग्वालियर परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर तथा अति पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर, डीएसपी यातायात ग्वालियर श्री अजीत सिंह चौहान, यातायात थाना प्रभारी कम्पू निरीक्षक डॉ के.पी.एस. तोमर, यातायात थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक धनंजय शर्मा, यातायात थाना प्रभारी गोला का मंदिर सूबेदार अभिषेक रघुवंशी तथा यातायात के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया।

यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रिफ्लेक्टर जैकेट्स, बॉडी वॉर्न कैमरा, लाइट बेटन, रिकॉर्डिंग पीए सिस्टम, शोल्डर ब्लिंकर लाईट सहित अन्य आवश्यक गैजेट्स खरीदे गए हैं। इन उपकरणों के उपयोग से ड्यूटी के दौरान यातायात कर्मियों की सुरक्षा में वृद्धि होगी तथा यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने में पारदर्शिता एवं दक्षता आएगी। इस अवसर पर होली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस कर्मियों को शोल्डर ब्लिंकर लाईट वितरित की गई, शोल्डर ब्लिंकर लाईट चार्जेबल है और इसमें टॉर्च सुविधा भी है। यातायात के पुलिस कर्मचारी व्हीआईपी ड्यूटी, यातायात व्यवस्था, हाईवे ड्यूटी के दौरान सोल्डर ब्लिंकर लाईट को लगाने से आमजन में सुरक्षा की भावना में वृद्धि होगी।

उक्त सभी उपकरणों का उपयोग यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा नियमित ड्यूटी के दौरान किया जाएगा। इससे सड़क सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने एवं आमजन को सुरक्षित यातायात वातावरण प्रदान करने में सहायता मिलेगी।

keyboard_arrow_up
Skip to content