ग्वालियर दिनांक 05.04.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को लंबित गंभीर मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में की जा रही कार्यवाही के दौरान दिनांक 04.04.2026 को पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोला का मंदिर के अप. क्र. 497/23 धारा 147, 148, 149,294,307 भादवि., 25,27 आर्म्स एक्ट में वर्ष 2023 से फरार आरोपी कन्हैया शर्मा उर्फ कान्हा पंडित सब्जी मंडी पिन्टो पार्क में घूम रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल (भापुसे) एवं अति. पुलिस अधीक्षक (पश्चिम / अपराध) ग्वालियर श्रीमती सुमन गुर्जर (रापुसे) द्वारा थाना गोला का मंदिर एवं काईम ब्रांच की संयुक्त टीमों को फरार आरोपी की धरपकड़ हेतु लगाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार (रापुसे) एवं सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोला का मंदिर निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव एवं थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा के द्वारा पुलिस की संयुक्त टीम को हत्या का प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम सब्जी मंडी पिन्टो पार्क में पहुंची तो वहा पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा और नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कन्हैया शर्मा उर्फ कान्हा पंडित पुत्र अशोक शर्मा उम्र 30 साल निवासी वैष्णोपुरम कालोनी खुरैरी बडागांव मुरार ग्वालियर का होना बताया। उक्त व्यक्ति से थाना गोला का मंदिर के अप. क्र. 497/23 धारा 147, 148, 149,294,307 भादवि., 25,27 आर्म्स एक्ट के सबंध में पूछताछ की जो जुर्म करना स्वीकार किया। थाना गोला का मंदिर द्वारा उक्त आरोपी को विधिवत गिरफ्तार का प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी- कन्हैया शर्मा उर्फ कान्हा पंडित पुत्र अशोक शर्मा उम्र 30 साल निवासी वैष्णोपुरम कालोनी खुरैरी बडागांव मुरार ग्वालियर





