ग्वालियर दिनांक 10.09.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 03.09.2026 को फरियादी मुन्ना खाँन निवासी ग्राम सहारन कॉलोनी, थाना भितरवार द्वारा थाना भितरवार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि करीब 10ः00 बजे वह अपने परिवारजनों के साथ होटल के सामने तिराहे पर खड़ा था। इसी दौरान संजय रावत, लोकेन्द्र रावत निवासी लोढ़ी तथा राऊडी रावत एवं भोला रावत निवासी नजरपुर वहां आए और गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर आरोपी भोला रावत ने फरियादी के साथ मारपीट करते हुए मुक्का मारा, जिससे उसकी छाती में मूंदी चोट आई। वहीं आरोपी राऊडी रावत ने अयान के साथ डंडे से मारपीट की, जिससे उसके दोनों पैरों में मूंदी चोटें आईं। इसी दौरान आरोपी संजय रावत द्वारा कट्टे से हवाई फायर किया गया, जिससे फरियादी एवं उसके परिजनों में भय व्याप्त हो गया। आरोपियों द्वारा रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भितरवार में अपराध क्रमांक 361/26, धारा 125, 115(2), 296(बी), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति० पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर को थाना भितरवार पुलिस की टीम बनाकर उक्त प्रकरण के वांछित सभी आरोपियों को शीध्र गिरफ्तार कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी भितरवार उनि बलबीर सिंह मावई द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया था।

दौराने विवेचना थाना प्रभारी भितरवार को दिनांक 10.09.2026 को इलाका भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का फरार आरोपी संजय रावत, बासोडी तिराहे पर देखा गया है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम बासोडी तिराहे पर पहुंची तो पुलिस को आता देख एक संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगा, संदेह होने पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उसे धरदबोचा। नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम संजय रावत पुत्र अमृत लाल रावत निवासी ग्राम लोड़ी थाना बेलगढ़ा जिला ग्वालियर का होना बताया। पूछताछ में उसके द्वारा उक्त घटना कारित करना तथा देशी कट्टा से फायर करना बताया, थाना भितरवार पुलिस द्वारा आरोपी को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर उससे घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने अवैध हथियार बासोडी तिराहे पर झाड़ियों में फैकना बताया। पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिंदा राउण्ड जप्त किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे डबरा सबजेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी:- संजय रावत पुत्र अमृत लाल निवासी ग्राम लोड़ी, बेलगढ़ा जिला ग्वालियर।

जप्त मशरूकाः- एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिंदा राउण्ड जप्त किया गया।

keyboard_arrow_up
Skip to content