ग्वालियर। 05.06.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी मानसिंह गुर्जर निवासी भिण्ड रोड़, महाराजपुरा ग्वालियर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 16.02.2026 को उसने डीडी नगर में वैष्णो ज्वेलर्स सचिन सोनी से सोने के जेवरात करीबन 640 ग्राम सोना सचिन सोनी से अपने बेटे की शादी के लिये खरीदा था। जिसका होलमार्क कराने एवं बिल देने हेतु सचिन सोनी हमें सर्राफा बाजार कोठारी कॉम्प्लैक्स में अमोला होलमार्क की दुकान पर लेकर गया। होलमार्क वाले कर्मचारी ने कहा कि अभी सर्वर नहीं है तो सचिन ने कहा कि तुम सोना रख लो जब सर्वर आ जायेगें तब कर देना। फिर हत सब लोग घर चले गये। उसके बाद वहाँ से सचिन सोनी व उसका साथी नितिन सोनी उक्त सोने को लेकर फरार हो गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली में अप0क्र0- 65/26 धारा 316(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर को थाना कोतवाली पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा के द्वारा थाना कोतवाली पुलिस की टीम एवं तकनीकी सेल को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा शहर से बाहर जाने वाले रास्तों एवं टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीव्ही कैमरे चेक किये गये तथा आरोपियों की तलाश बडोदरा, गुजरात, गुना, शिवपुरी, इन्दौर में की गई। तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपीगण सचिन सोनी व नितिन सोनी को मेरठ (उ.प्र.) से पकड़ लिया गया। पकड़े गये दोनों आरोपियों से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त अपराध करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को ग्वालियर लाया गया।
आरोपियों से सोने के जेबरात के संबंध में पूछताछ कर उनकी निशादेही पर फरियादी का 640 ग्राम सोने के जेवरात एवं अन्य लोगों के सोने के जेवरात कुल सोने के जेवरात 931 ग्राम कीमती लगभग 1.5 करोड़ रूपये का विधिवत जप्त कर दोनों आरोपियों को थाना कोतवाली के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया। कोतवाली पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ में आरोपियों ने महाराजपुरा से भी सोना ले जाना बताया है, जिसके संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
जप्त मशरूकाः- कुल 931 ग्राम सोने के जेवरात कीमती लगभग 1.5 करोड़ रूपये।





